फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Passengers were at the stand... the buses had left from Badaun Chungi.Passengers were at the stand... the buses had left from Badaun Chungi.

Sambhal News: यात्री स्टैंड पर थे... बसें बदायूं चुंगी से निकल गईं

Mon, 31 Aug 2026 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 31 Aug 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Passengers were at the stand... the buses had left from Badaun Chungi.Passengers were at the stand... the buses had left from Badaun Chungi.
चंदौसी। रक्षाबंधन के बाद घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ रविवार को भी बरकरार रही। मायके से रक्षाबंधन के बाद घर लौट रही महिलाएं व अन्य यात्री रोडवेज बस स्टैंड पर बसों का इंतजार करते रहे और बसें स्टैंड तक आने के बजाय बदायूं चुंगी से ही सवारियां भरकर निकलती रहीं। जिम्मेदारों का तर्क यह था कि रेलवे फाटक के जाम के कारण बसों को अंदर नहीं लाया जा सका।
विज्ञापन


रविवार को सुबह से ही बस स्टैंड पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ गई। रक्षाबंधन के बाद महिलाएं सामान और बच्चों के साथ मायके से ससुराल लौटने के लिए बसों का इंतजार करती नजर आई। शनिवार की तुलना में रविवार को यात्रियों की भीड़ अधिक रही। मुरादाबाद, बदायूं और पीतलनगरी डिपो की अधिकांश रोडवेज बसें चंदौसी बस स्टैंड पहुंचने के बजाय बदायूं चुंगी से होकर गुजारी गईं।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर पर्याप्त संख्या में बसें नहीं पहुंचने के कारण यात्रियों को अपनी बस के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। जाम की वजह से मुरादाबाद, बदायूं और पीतलनगरी डिपो की अधिकांश रोडवेज बसें बस स्टैंड आने के बजाय बदायूं चुंगी से होकर गुजारी गईं। जिन यात्रियों को इसकी जानकारी हो गई, वे सामान लेकर बदायूं चुंगी पहुंच गए और वहां से बस पकड़कर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टैंड प्रभारी राजीव यादव ने बताया कि त्योहार के चलते शनिवार की तुलना में रविवार को यात्रियों की भीड़ अधिक रही। वहीं रेलवे फाटक पर जाम की वजह से काफी बसें बदायूं चुंगी से ही सवारियां लेकर लौट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed