फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Passenger shed collapses on platform-3, two passengers injured

Sambhal News: प्लेटफॉर्म-तीन पर यात्री शेड गिरा, दो यात्री घायल

Thu, 07 Sep 2023 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 07 Sep 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
Passenger shed collapses on platform-3, two passengers injured
चंदौसी। चंदौसी रेलवे स्ट्रेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर रात करीब 8.10 बजे यात्री शेड अचानक भरभराकर गिर पड़ा। यात्री शेड के नीचे बैठे दो यात्री जिला बदायूं के गांव सिठौली निवासी नेमपाल व उसका बेटा राजा घायल हो गए। दो अन्य यात्री सकुशल बच गए। घायलों को सीएचसी से हायर सेंटर रेफर कर दिया है। यात्री शेड के लोहे के पाइप जंग लगने के कारण नीचे से खराब हो गए थे।
विज्ञापन

जिला बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव सिसौठल निवासी नेमपाल हरियाणा के महेंद्रनगर में होटल पर काम करता है। वह बुधवार को चंदौसी रेलवे स्टेशन से महेंद्रनगर जा रहे थे। उनके साथ बेटा राजा, थाना बहजोई क्षेत्र के गांव लहरावन निवासी भांजा हरगोविंद, गांव जरौई हयातनगर निवासी किशनपाल थे। चंदौसी रेलवे स्टेशन से उन्हें बरेली-रेवाड़ी एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होना था और उसके आने का समय 8.30 बजे थे। वह तीन नंबर प्लेटफार्म पर यात्रीशेड के नीचे बैठ कर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान यात्री शेड अचानक एक ओर को गिर पड़ा। हादसे में नेमपाल व उसका बेटा राजा मलबे के नीचे दब गए। जबकि हरगोविंद व किशनपाल बाल बाल बच गए। यात्री शेड गिरने की आवाज सुनकर अन्य यात्री भी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने दोनों को मलबे के नीचे से निकाला और वहां उसे उन्हें सीएचसी चंदौसी लेकर आए। वहां चिकित्सकाें ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। प्लेटफार्म तीन पर कम ही ट्रेनें आती है। दिन का समय होता, तो हादसा गंभीर हो सकता था। ट्रेनों के इंतजार में यात्री वहां टहलते भी रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed