{"_id":"5910c9424f1c1b3b54852144","slug":"parking-at-road-driver-tried-to-attack-at-asp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर पार्किंगकरने पर टोका तो एएसपी की गाड़ी पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर पार्किंगकरने पर टोका तो एएसपी की गाड़ी पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Tue, 09 May 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध तरीके से सड़क पर खड़े ट्रक को हटाने के लिए कहा तो एक चालक ने एएसपी की गाड़ी पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की। एएसपी के चालक ने कार की रफ्तार बढ़ाकर टक्कर से बचाया। बाद में एएसपी ने पीछाकर ट्रक को मय चालक के पकड़ लिया और कोतवाली पुलिस को सौंप दिया।
इधर, ट्रक चालक का कहना है कि, पुलिस के रोकने पर वह घबरा गया था। इससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई। इस पर उसे नसीहत देकर छोड़ दिया गया, जबकि ट्रक को सीज कर दिया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय सोमवार को दोपहर संभल के बाल विद्या मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। वे संभल मुरादाबाद मार्ग पर स्थित अपने कार्यालय की ओर जा रहे थे कि रास्ते में चंदौसी चौराहे से एसडीएम कार्यालय के बीच सड़क पर ही एक ट्रक खड़ा था। उसकी वजह से जाम के हालात बन गए थे।
विज्ञापन
एएसपी की गाड़ी देख कर चालक झट अपनी डीसीएम पर बैठा और ट्रक की रफ्तार बढ़ा दी। एएसपी ने जब गाड़ी को रोकने की कोशिश की तो ट्रक चालक ने रफ्तार और बढ़ा दी। आखिरकार एएसपी के ड्राइवर को अपनी गाड़ी की स्पीड बढ़ानी पड़ी और किसी तरह से ओवरटेक करके ट्रक को रोकने की कोशिश की।
एएसपी की गाड़ी के चालक ने बताया कि उनकी गाड़ी ट्रक के आगे पहुंच गई लेकिन इसके बाद भी ट्रक के चालक ने अपनी गाड़ी को नहीं रोका। बल्कि पीछे से टक्कर मारने की कोशिश की। यदि वह अपनी गाड़ी की रफ्तार न बढ़ाते तो पीछे से टक्कर लग जाती और हादसा भी हो सकता था। गनीमत रही कि किसी तरह से ट्रक को मय चालक के पकड़ लिया और कोतवाली पुलिस बुलाकर उसे सौंप दिया।
मैं बाल विद्या मंदिर से एएसपी कार्यालय के लिए जा रहा था। रास्ते में एक ट्रक खड़ा था। उसकी वजह से यातायात बाधित हो रहा था। जब मैंने गाड़ी हटाने के लिए कहा तो कुछ ही पलों में ट्रक का चालक आया और अपनी गाड़ी में बैठा।
उसने ट्रक को तेज रफ्तार से दौड़ा दिया। मैंने अपनी गाड़ी से उसका पीछा किया और उसे ओवरटेक करने की कोशिश की तो डीसीएम पीछे थी। बगल में डिवाइडर था। कहीं से रास्ता नहीं था। यदि हम अपनी गाड़ी की रफ्तार न बढ़ाते तो पीछे से ट्रक हमारी गाड़ी पर टक्कर मार देता। पंकज कुमार पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक।