{"_id":"56edb10c4f1c1bc27b8b4ef1","slug":"paramotor","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरामोटर्स उतरते देख ठहरा ट्रैफिक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैरामोटर्स उतरते देख ठहरा ट्रैफिक
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी
Updated Sun, 20 Mar 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
पैरामोटर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पैरामोटर्स पर सवार एयरफोर्स के जांबाजों को शनिवार को चंदौसी में उतरते देखकर लोग कौतूहल में पड़ गए और भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ट्रैफिक ठहर गया। पुलिस को बाकायदा व्यवस्था संभालनी पड़ी। स्लोवाकिया के नौ हजार किलोमीटर पैरामोटर्स उड़ान का विश्व रिकार्ड तोड़ने के ‘प्रदक्षिणा’ अभियान पर निकली एयरफोर्स के जवानों की टीम का मकसद फौज के शहीदों को श्रद्धांजलि देना है।
टीम के अगुवा विंग कमांडर महेंद्र प्रताप सोलंकी ने कहा कि वह रिकार्ड तोड़ने के करीब हैं। अब तक साढ़े आठ हजार किमी की उड़ान पूरी हो चुकी है। एकाएक मिली पुलिस को सूचना एअरफोर्स के दिल्ली हेडक्वार्टर से पुलिस अधीक्षक संभल को सूचित किया गया कि एयरफोर्स का पैरामोटर चंदौसी के मौलागढ़ में संभल तिराहे के पास के मैदान पर उतर रहा है।
तत्काल ही चंदौसी कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस भी बुला ली गई। शाम 4.10 बजे आसमान में पैरामोटर पैराशूट दिखाई दिया। धीरे-धीरे उतरने लगा तो देखते ही पूरी चंदौसी में हल्ला मच गया।
विज्ञापन
सैकड़ों लोग मौके पर दौड़ पड़े। पुलिस ने बमुश्किल उन्हें नियंत्रित किया। इसी दौरान एयरफोर्स के वाहन पहुंच गए। उन्होंने पैरामोटर को घेरे में ले लिया। पैरामोटर लेकर उतरा जवान ऊपर कम तापमान होने के कारण मोटे व गर्म वस्त्र पहनने के बावजूद कांप रहा था।
लेकिन जोश से भरपूर था। पैरामोटर देखने को संभल, चंदौसी व बहजोई से आने वाला ट्रैफिक ठहर गया। टीम में शामिल अंकुर यादव ने बताया कि एयरफोर्स पैरामोटर एक्सपेडिशन से 10 हजार किमी फ्लाइट का कीर्तिमान बनाना चाहती है। टीम के सभी 13 सदस्य दिल्ली हेडक्वार्टर में तैनात हैं।
विंग कमांडर महेंद्र प्रताप सोलंकी लीड कर रहे हैं। उड़ान की शुरुआत तीन फरवरी को पश्चिम बंगाल के खड़गपुर जिले के एयरबेस से शुरू हुई थी जो आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश होती हुई यूपी पहुंची है।
यूपी में इससे पहले सहारनपुर व बिजनौर पैरामोटर उतरा था। उड़ान का नाम प्रदक्षिणा रखा गया। इसमें स्क्वायन लीडऱ अंकुर यादव, विंग कमांडर रमाकांत, जेएसएल रेड्डी, वारंट आफीसर धर्मवीर सिंह, सार्जेंट राम मेहर सिंह, एमएल यादव, कुलदीप कुमार समेत करीब टीम में तेरह लोग शामिल है।