{"_id":"66f0cd1b74dc55b8f0039a74","slug":"paramarth-became-the-winner-of-chess-competition-sambhal-news-c-204-1-chn1003-113562-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: परमार्थ बने शतरंज प्रतियोगिता के विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: परमार्थ बने शतरंज प्रतियोगिता के विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। श्री गणेश मेला परिषद के तत्वावधान में मेला ग्राउंड स्थित जीके सिल्वर स्टोन स्कूल में चल रही पांच दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में परमार्थ शर्मा ने अश्वनी शर्मा को हराकर ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया। विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अंतिम दिन के मैच दोपहर से ही शुरू हो गए। जिसमें चंद्रपाल ने प्रिय सागर को, आशीष सागर ने शंकरलाल को, अश्वनी शर्मा ने रॉकी को, वैभव ने सूरज शर्मा को, परमार्थ शर्मा ने गणेश गुप्ता को, पुष्पराज सैनी ने मिलिंद यादव को, करुणेश शर्मा ने कृष्णा चौहान को व सुमित पाल ने फरीस को मात देकर क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए, जिनमें परमार्थ शर्मा ने पुष्पराज सैनी को, चंद्रपाल सिंह ने आशीष सागर को, अश्वनी शर्मा ने वैभव को, करुणेश शर्मा ने सुमित पाल को संघर्ष पूर्ण मुकाबलों हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
सेमीफाइनल मैचों में परमार्थ शर्मा ने करुणेश शर्मा को व अश्वनी शर्मा ने चंद्रपाल सिंह को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अश्वनी शर्मा व परमार्थ शर्मा के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल में चार मैच खेले गए। जिसमें दो मैच ड्राॅ हो गए। परमार्थ शर्मा ने दो मैच जीत कर फाइनल जीत लिया। यह प्रतियोगिता राजकुमार वार्ष्णेय (राजू) द्वारा माता-पिता की स्मृति में प्रायोजित की गई।
विज्ञापन
रेफरी की भूमिका में राजू बनर्जी, शुभम, प्रातिभ व सूरज रहे। इस अवसर पर डॉ. राजीव गुप्ता, मनोज कुमार मीनू, शशिकांत गुप्ता, हरिगोपाल वार्ष्णेय, ललित किशोर गुप्ता, सुधीर गुप्ता, रविंद्र कुमार रूपी, विनय सर्राफ, लोकेंद्र शर्मा एडवोकेट, प्रजीत कुमार लालू आदि मौजूद रहे।