फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   panchayat of farmers in sambhal

भाकियू की पंचायत में गूंजे किसानों के मुद्दे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
panchayat of farmers in sambhal
संभल। भारतीय किसान यूनियन की ओर से पवांसा ब्लॉक के गांव बबैना में पंचायत की गई। इसमें गन्ना बकाया भुगतान की मांग उठी और ओलावृष्टि के मुआवजे के नाम पर हो रहे शोषण को खत्म करने की मांग उठाई। सरकार पर भी निशाना साधा गया। इस बैठक में प्रदेश महासचिव शामिल होने पहुंचे। मंगलवार को पंचायत शुरू होने से पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर पंचायत में उपस्थित किसानों ने दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

पंचायत के मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव एवं बरेली मंडल के प्रभारी बृजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि बाबा टिकैत किसानों को ऐसी शक्ति ऐसी मजबूती देकर गए हैं कि उनकी टोपी उनका झंडा लेकर किसी भी कार्यालय में किसान जा सकता है। उसे किसान को कहीं पर भी किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव ने कहा कि आगामी 9 सितंबर को जिला मुख्यालय पर संगठन का आंदोलन प्रस्तावित है।
विज्ञापन

कहा कि संभल तहसील के मैदानी क्षेत्र में किसान की आलू, गेहूं और पीली सरसों की फसल बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से 80 प्रतिशत तक फसल नष्ट हो गई थी। जिसका अब मुआवजा आ गया है। लेकिन लेखपाल किसानों का कागजी कार्रवाई में शोषण कर रहे हैं। इस दौरान चौधरी संजीव कुमार, चंद्रपाल सिंह यादव, सत्यवीर सिंह यादव, मोहर सिंह यादव, महेंद्र सिंह यादव, दलवीरसिंह, यादव सुलेरामसिंह यादव, जबरसिंह यादव, नेमचंद, राजवीर, छोटेलाल, रणवीर सिंह, खेमपाल सिंह, नेम पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed