फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   panchayat of farmer in sambhal by amar ujala and mahindra

प्रधान और पंचायत सचिव अपनी जिम्मेदारी निभाएं तो बदलेगी गांवों की तस्वीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
panchayat of farmer in sambhal by amar ujala and mahindra
संभल में अमर उजाला एवं महिंद्रा एंड महिंद्रा की ओर से आयोजित प्रधान पंचायत में मौजूद प्रधान और अत - फोटो : SAMBHAL
संभल। अमर उजाला एवं महिंद्रा एंड महिंद्रा के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को संभल के ब्लाक मुख्यालय पर प्रधानों की पंचायत हुई। इसमें मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने ग्राम प्रधानों से स्वच्छता और यातायात व्यवस्था के मौजूदा हालात और अपनी परिकल्पना को सामने रखते हुए सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि अगर प्रधान और पंचायत सचिव अपनी जिम्मेदारी को सही तरीके से निभाएं तो गांवों की तस्वीर बदल सकती है। इसी मौके पर ग्राम प्रधानों ने संविधान दिवस भी मनाया। सीडीओ ने संविधान में दिए गए अधिकारों तथा कर्तव्यों के विषय में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाने की शपथ भी ली। प्रधानों ने महिंद्रा की स्कार्पियो गाड़ी की टेस्ट ड्राइव की।
विज्ञापन

संभल के पुलिस क्षेत्राधिकारी डा. केके सरोज और जिले के यातायात प्रभारी अनुज मलिक ने यातायात नियमों का पालन न करने से हो रहे हादसों की जानकारी दी और यह भी कहा कि प्रधान अगर चाहें तो अपने क्षेत्र में यातायात नियमों के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा कर सकते हैं। हादसे घट सकते हैं। विशिष्ट अतिथि जिला विकास अधिकारी राम सेवक ने अपने अनुभव सुनाए और यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि संभल की खंड विकास अधिकारी रेनू कुमारी ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति शौचालय से वंचित रह गया है। उसके लिए सर्वे के दौरान शौचालय बनाए जाने की संस्तुति करें। उन्होंने कहा कि संपूर्ण स्वच्छता अभियान को सफल बनाना सभी प्रधानों की जिम्मेदारी है। जबकि मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी ने प्रधानों को विस्तार से जिम्मेदारी का एहसास कराया। स्वच्छ भारत मिशन में अब तक हुईं खामियों से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यदि मैं होता ग्राम प्रधान शीर्षक से अपनी बात को इस तरह रखा कि सरकारी योजनाओं को समाहित करते हुए प्रधानों को उनकी वास्तविक जिम्मेदारी का एहसास कराने में सफल हो गए।

गांव के स्कूलों को शिक्षा का मंदिर बनाने और विकास कार्यों पर व्यय धनराशि का हिसाब किताब जनता के सामने रखने के लिए भी उन्होंने प्रेरित किया। पशु चिकित्साधिखारी केएल गुप्ता ने पशुओं को बीमारी से बचाने का संदेश दिया। खुरपका और मुंहपका का टीकाकरण कराने के लिए किसानों से जागरूकता दिखाने का आह्वान किया। अभिनंदन आटो जोन एलएलवी की ओर से सुमित सक्सेना और हर्ष चौधरी ने अतिथियों का स्वागत किया। महिंद्रा एंड महिंद्रा की ओर से ग्रामीण क्षेत्र के प्रबंधक रिंकूू शर्मा ने आयोजन को सफल बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed