फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   panchayat election

संभल जिले में पंचायत चुनाव चौथे चरण में, 17 व 18 अप्रैल से होंगे नामांकन, 29 अप्रैल को मतदान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
panchayat election
संभल। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव चौथे चरण में होंगे। चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। होली से पहले नामांकन पत्र खरीद सकेंगे। ब्लॉक मुख्यालयों पर नामांकन पत्र मिलेंगे। सरकारी तंत्र तैयारी में जुट गया है। दावेदार भी चुनावी मुहिम में लग गए हैं। नामांकन 17 व 18 अप्रैल को होंगे। मतदान 29 अप्रैल को है। मतगणना 2 मई को होगी। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन

जिले की 65 न्याय पंचायतों के अंतर्गत आने वाली 670 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान, आठ विकास खंडों में ब्लाक प्रमुखों और जिला पंचायत सदस्य के 35 पदों के लिए निर्वाचन होना है। ग्राम पंचायत सदस्य के 8450 पदों और क्षेेत्र पंचायत सदस्य के 852 पदों के लिए भी चुनाव होना है। आरक्षण की अंतिम सूची प्रकाशित हो गई है। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चुनावी व्यवस्थाओं को सरकारी तंत्र अंतिम रूप दे रहा है। विकास खंड स्तर पर मतदान स्थलों के रूट चार्ट तैयार किए जा रहे हैं। मतदान केंद्रों की जरूरत का भी आकलन किया गया है। कार्मिक की व्यवस्था भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed