{"_id":"6053a3a38ebc3ee61b335293","slug":"panchayat-election-in-sambhal-chandausi-news-mbd383422681","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आज से देख सकेंगे मतदाता सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आज से देख सकेंगे मतदाता सूची
विज्ञापन
बहजोई। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची को तैयार करने के लिए अंतिम रूप दिया जा रहा है। गुरुवार को कलक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कार्यालय में मतदाता सूची को पूर्ण करने के लिए देर शाम तक कार्य चलता रहा। वहीं सूची देेखने के लिए कलक्ट्रेट परिसर में संभावित प्रत्याशी दफ्तर के चक्कर काटते रहे।
निर्वाचन कार्यालय से अनुज कुमार ने बताया कि मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। साथ ही सभी विकासखंडों के सहायक विकास अधिकारियों को सूची उपलब्ध कराने को बुलाया जा रहा है। बाद में सभी एडीओ पंचायत को मतदाता सूची उपलब्ध करा दी जाएगी।
इसके बाद सभी एडीओ पंचायत की ओर से अपने-अपने विकासखंड कार्यालय पर मतदाता सूची चस्पा कराई जाएगी। 19 मार्च 2021 को संभावित प्रत्याशी समेत मतदाता सूची में अपना नाम देख सकेंगे।