फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Panchayat by-election result declared in sambhal

ग्राम प्रधान पद पर खुशबू, आशा, अखिलेश और फरजाना विजयी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Panchayat by-election result declared in sambhal
चंदौसी। पंचायत उपचुनाव की मतगणना के बाद सभी चार ग्राम प्रधान पद और 61 ग्राम पंचायत सदस्य पद के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। पवांसा ब्लॉक में अखिलेश, असमोली ब्लॉक में खुशबू त्यागी, फरजाना, आशा देवी अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में विजयी रही हैं। परिणाम के बाद किसी के चेहरे खिले नजर आए, तो किसी के चेहरे पर उदासी छा गई। उपचुनाव नामांकन के बाद प्रत्याशियों की मृत्यु के बाद उनके परिजनों को सहानुभूति का लाभ मिला और उनके परिजन विजयी रहे।
विज्ञापन

असमोली ब्लॉक में सुबह 8.45 बजे मतगणना शुरू हो गई थी। ग्राम पंचायत असगरीपुर में प्रत्याशी फरजाना को 431 वोट मिले। उनकी प्रतिद्वंद्वी यासीन को 412 वोट मिले। फरजाना 19 वोटों से विजयी रहीं। ग्राम पंचायत रझा में खुशबू त्यागी को 408 मत मिले, उन्होंने नितिन त्यागी को 15 वोटों से हराया। ग्राम पंचायत मथना में आशा देवी को 482 वोट मिले। प्रतिद्वंद्वी मुनीष को 277 वोट मिले। आशा देवी ने मुनीष को 205 वोटों से हराया।
विज्ञापन

पवांसा ब्लॉक की ग्राम पंचायत अडोला माफी में ग्राम प्रधान पद के लिए उपचुनाव हुआ। ग्राम पंचायत अडोला माफी में ग्राम प्रधान पद की मतगणना में अखिलेश को 867 वोट मिले। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी मिथलेश कुमारी को 218 वोटों से पराजित किया। ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव में जीते हुए अखिलेश को ब्लॉक निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय ने प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवांसा में इन ग्राम पंचायत सदस्यों ने जीत दर्ज की
पवांसा। ब्लॉक सभागार पर उपचुनाव की मतगणना हुई। ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए परिणाम घोषित किए गए। ग्राम पंचायत सदस्य के उपचुनाव में गांव थरैसा जयसिंह के मजरा मंगलपुर वार्ड संख्या 12 से राजपाल, लखनपुर शहवाजपुर में वार्ड दो से यशपाल, वार्ड तीन से ओमकार, वार्ड पांच से प्रेमवती, वार्ड 11 से सुमित ने जीत दर्ज की। गांव बसला से वार्ड एक से रुकमणी, वार्ड छह से दिलदार, वार्ड आठ से सत्यवती, वार्ड नौ से राजीव, वार्ड 13 से कल्यान सिंह ने जीत दर्ज की। ग्राम पंचायत अझरा के वार्ड आठ से राकेश ने जीत दर्ज की। गांव काजी बहेटा में वार्ड तीन से गीता, वार्ड चार से सत्यवती, वार्ड पांच से नन्हे सिंह, वार्ड नौ से मछला सिंह, वार्ड 11 से रामनाथ ने जीत दर्ज की।
जुनावई में 19 वार्डों में चुने गए ग्राम पंचायत सदस्य
जुनावई। ब्लॉक जुनावई क्षेत्र के 19 वार्डों पर मतगणना के बाद जीतने पर उम्मीदवार को प्रमाण पत्र देकर विदा किया। खंड विकास अधिकारी ओंकार सिंह की निगरानी में मतगणना शांतिपूर्वक संपन्न की गई। इसमें ग्राम पंचायत दुबारी खुर्द से राम खिलाड़ी, वीरेश कुमार, राजपाल पुत्र हेतराम, राजपाल पुत्र गजराम, श्री कृष्ण, दुर्ग पाल, ग्राम पंचायत बैरपुर सेवा शारदा, अजय पाल ,उर्मिला, रामशरन, दीक्षा कुमारी, ग्राम पंचायत खेड़ा फतेहपुर में वार्ड सदस्य दिनेश कुमार, वीरेश कुमार ग्राम पंचायत कीरतपुर वार्ड सदस्य देवलाल भूरी देवी मोहर श्री, मुनीता, चंद्रवती, रामवीर सहित 19 सदस्यों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर जीत दर्ज की।
गुन्नौर में ये रहे विजयी
गुन्नौर। गुन्नौर ब्लॉक की ग्राम पंचायत कुहेरा के वार्ड 12 में विजेश, घुघईया के वार्ड नौ में धर्मेंद्र, धनारी पट्टी बालूशंकर के वार्ड एक में नेम सिंह, गुन्नौर हीरापुर के वार्ड तीन बुद्धो देवी, वार्ड 10 में गोविंद सिंह, वार्ड 11 में लेखराज, गंगावास के वार्ड आठ से शिवदेई, बिचपुरीसैलाब के वार्ड छह सरोज देवी, वार्ड पांच से पुष्पा, सुनवर सराय-वार्ड एक से धर्मेंद्र, दिनोरा के वार्ड 13 से राजपाल, वार्ड पांच से हीरा देवी, वार्ड तीन से पुष्पा, सैमला गुन्नौर के वार्ड दो से रमेश, वार्ड चार से रविंद्र, वार्ड पांच से अशोक, वार्ड छह से रामश्री, वार्ड सात से भारत, वार्ड नौ से नेकसिया, कनुआ नगला के वार्ड आठ से गिरजा देवी, कैल के वार्ड आठ से तेजपाल विजयी रहे।
बनियाखेड़ा ब्लॉक में 10 ग्राम पंचायत चुने गए
चंदौसी। बनियाखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत पथरा के वार्ड आठ से नारायणी देवी, वार्ड नौ से लाखन सिंह, वार्ड 13 से सुभाष चंद, वार्ड 15 से सुधा, ग्राम पंचायत बेरनी के वार्ड छह से अनीता, वार्ड सात से वीरवती देवी, वार्ड आठ से जीराज सिंह, वार्ड नौ से सत्यपाल, वार्ड 11 से बेगमवती, ग्राम पंचायत अटवा के वार्ड दो से दिलशाद, वार्ड चार से कुसुम, वार्ड नौ से आरती, वार्ड दस से दिनेश कुमारी विजयी रहीं।

तीन ग्राम पंचायत सदस्य चुने गए
बहजोई। बहजोई ब्लॉक की तीन ग्राम पंचायतों में उपचुनाव के बाद सोमवार को मतगणना हुई। इनमें ग्राम पंचायत बेहटा जय सिंह के वार्ड चार में कुसुम, ग्राम पंचायत भवन के वार्ड दस में मंजीत, गांव सेहरुआ के वार्ड 11 में मुन्नी देवी विजयी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed