फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Panchayat by-election: 70.22 percent voting took place for the post of head in Rasulpur Dhatra.

पंचायत उपचुनाव: रसूलपुर धतरा में प्रधान पद के लिए 70.22 प्रतिशत हुआ मतदान

Thu, 07 Sep 2023 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 07 Sep 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
Panchayat by-election: 70.22 percent voting took place for the post of head in Rasulpur Dhatra.
सरायतरीन (संभल)। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत रसूलपुर धतरा में पंचायत उपचुनाव में प्रधान पद के लिए 70.22 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि रूदायन में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए सबसे कम 40.55 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, हसनपुर मुंजब्ता में 55.66 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के दौरान पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने निगरानी बनाए रखी। सुबह में सात बजे से मतदान शुरू हो गया था, जो शाम पांच बजे तक चला।
विज्ञापन

रसूलपुर धतरा में ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव में ग्रामीणों ने सबसे ज्यादा मतदान किया है। कुल 70.22 प्रतिशत मतदान हुआ है। गांव हसनपुर मुन्जब्ता में क्षेत्र पंचायत सदस्य के वार्ड संख्या 51 के उपचुनाव में कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच 55.66 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। गांव रुदायन में क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्ड संख्या 97 के उपचुनाव में सबसे कम 40.55 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। यहां मतदाताओं ने चुनाव में कोई दिलचस्पी नहीं ली। उप चुनाव के सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के उपचुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए हैं। पोलिंग पार्टी ने ब्लॉक पर मत पेटी जमा कर दी है। मतपेटी ब्लॉक सभागार के कक्ष में स्ट्रांगरूम बनाया गया है। कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed