{"_id":"6015b2d88ebc3e31965c583f","slug":"pament-of-sugar-cane-prise-to-farmer-sambhal-news-mbd377897672","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना किसानों के 145.94 करोड़ रुपये तीन चीनी मिलों पर बकाया, नोडल अधिकारी ने दिए भुगतान के आदेश ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना किसानों के 145.94 करोड़ रुपये तीन चीनी मिलों पर बकाया, नोडल अधिकारी ने दिए भुगतान के आदेश ग
विज्ञापन
संभल। उत्तर प्रदेश के चकबंदी आयुक्त और जिले के नोडल अधिकारी बीराम शास्त्री ने शनिवार को दोपहर चंदावली स्थित डीएसएम शुगर मिल असमोली के गन्ना क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। बकाया गन्ना मूल्य के बारे में जिला गन्ना अधिकारी और शुगर मिल के सामान्य प्रबंधक से जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने कहा कि गन्ना खरीदने के बाद 14 दिन की अवधि में भुगतान सुनिश्चित कराना जिला गन्ना अधिकारी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि 14 दिन का मतलब 14 दिन ही हो। मौके पर मौजूद जिला गन्ना अधिकारी को उन्होंने तत्काल असमोली स्थित चीनी मिल भेजा। यह भी कहा कि चीनी की बिक्री से प्राप्त 85 प्रतिशत धनराशि का भुगतान गन्ना मूल्य में कराएं। इसके लिए जारी टैगिंग आदेश के पालन में लापरवाही न की जाए।
जिले में तीन चीनी मिलें हैं। भुगतान के मामले में मझावली सबसे पीछे और असमोली सबसे आगे है। मझावली चीनी मिल ने इस पेराई सत्र में अब तक खरीदे गए गन्ने का सिर्फ 14.61 फीसदी भुगतान किया। रजपुरा चीनी मिल ने 72.25 प्रतिशत और असमोली ने 73.65 प्रतिशत भुगतान किया है।
तीनों चीनी मिलों ने 528.98 करोड़ रुपये का गन्ना खरीदा है। इसमें 444.14 करोड़ रुपये का भुगतान 14 दिन में होना था लेकिन 298.20 करोड़ का भुगतान किया गया। जिस भुगतान को 14 दिन में होना था, उसमें 145.94 करोड़ रुपये बकाया है। नोडल अधिकारी ने इस भुगतान को 14 दिन में सुनिश्चित कराने के आदेश दिए। साथ ही समितियों का कमीशन समय पर भुगतान कराने के आदेश दिए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी कमलेश कुमार अवस्थी, मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी, जिला गन्ना अधिकारी कुलदीप सिंह, एसडीएम दीपेंद्र यादव और सीओ अरुण कुमार सिंह मौजूद रहे। तौल कांटा नोडल अधिकारी ने खुद चेक किया। स्थिति ठीक मिली। मिल के अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहे।