{"_id":"6303dac4d9e0585a7639d286","slug":"painter-was-murdered-by-a-friend-after-becoming-a-hindrance-in-love-relations-sambhal-news-mbd4386019194","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal: प्रेम संबंधों में बाधक बन रहा था, दोस्त ने ही रेलवे ट्रैक पर सिर पटक कर दी थी पेंटर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal: प्रेम संबंधों में बाधक बन रहा था, दोस्त ने ही रेलवे ट्रैक पर सिर पटक कर दी थी पेंटर की हत्या
Tue, 23 Aug 2022 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 01:06 AM IST
सार
आरोपी ने बताया कि वह शंकर की पत्नी से प्रेम संबंध बनाना चाहता था। इसमें शंकर रोड़ा बन रहा था। उसने शंकर को 27 जुलाई की शाम शराब पिलाई और फिर कुछ कहासुनी के बाद उसने रेल पटरी पर शंकर का सिर मार दिया।
विज्ञापन
हत्यारोपी गिरफ्तार
- फोटो : Social Media
विस्तार
नखासा थाना क्षेत्र में 28 जुलाई को रेलवे ट्रैक किनारे मृत मिले पेंटर की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस के मुताबिक प्रेम संबंधों में बाधा बनने पर दोस्त ने ही पेंटर की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल ने अपने कार्यालय पर बताया कि नखासा थाना क्षेत्र में 28 जुलाई को हातिमसराय में रेलवे ट्रैक किनारे पेंटर का शव मिला था। जांच में सामने आया कि उसकी हत्या उसके दोस्त विनीत पुत्र हरकेश निवासी महमूदपुर इम्मा ने ही की थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शंकर की पत्नी सुंदर है। वह उसकी पत्नी से प्रेम संबंधों को बढ़ाना चाहता था।
विज्ञापन
उसने बताया कि शंकर इसमें रोड़ा बन रहा था। उसने शंकर को 27 जुलाई की शाम शराब पिलाई और फिर कुछ कहासुनी हो गई, जिसके बाद रेल पटरी पर उसका सिर मार दिया। कई बार उसका सिर पटरी पर मारा, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद उसके शव को पास की झाड़ी में फेंक दिया गया।
विज्ञापन