फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Paddy will be purchased at 40 purchasing centers from October 1.

Sambhal News: 40 क्रय केंद्रों पर एक अक्तूबर से होगी धान की खरीद

Sat, 28 Sep 2024 03:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 28 Sep 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Paddy will be purchased at 40 purchasing centers from October 1.
चंदौसी (संभल)। जिले में एक अक्तूबर से धान की खरीद शुरू होगी। जिसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। शासन ने इस बार पांच एजेंसियों को 65 हजार मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य दिया है, जो कि पिछली बार दस हजार मीट्रिक टन कम है। क्रय केंद्रों को स्थापित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में खरीफ विपणन मूल्य समर्थन योजना के तहत एक अक्तूबर से धान की खरीद शुरू हो जाएगी। अभी 40 क्रय केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इस बार जिला संभल को 65 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य तय किया गया है। जबकि पिछले सीजन में 75 हजार मीट्रिक टन के सापेक्ष 54 हजार क्विंटल टन धान की खरीद हुई थी। इस बार जिले में 40 क्रय केंद्रों पर धान खरीद की जाएगी, जहां तैयारियां पूरी की जा रही हैं। प्रशासन का दावा है कि तैयारी पूरी हो चुकी है। बारदाना, पॉश मशीन आदि उपलब्ध करा दिए गए हैं। जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि इस बार धान का समर्थन मूल्य 2300 रुपये और ग्रेड ए का 2320 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। जो बीते वर्ष से 127 रुपये प्रति क्विंटल अधिक है। गत वर्ष धान की खरीद का समर्थन मूल्य 2183 रुपये प्रति क्विंटल था। ग्रेड-ए का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2320 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। कहा कि सभी संबंधित अधिकारियों को धान खरीद को लेकर निर्देश दे दिए गए हैं। किसानों को पूरे सीजन के दौरान कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। बताया कि पिछले साल 75 हजार मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य तय किया था। जिसके सापेक्ष करीब 54 हजार मीट्रिक टन की खरीद हुई थी। बीते साल 55 क्रय केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन


----------------
धान खरीद एजेंसियों के क्रय केंद्र और लक्ष्य
क्रय एजेंसी का नाम क्रय केंद्र की संख्या निर्धारित लक्ष्य (एमटी)
खाद्य विभाग 13 21125
पीसीएफ 10 16250
पीसीयू 10 16250
यूपीएसएस 05 8125
एफसीआई 02 3250
--------------------
31 दिसंबर तक होगी बाजरा की खरीद

जनपद में इस बार बाजरा की खरीद एक अक्टूबर से शुरू होगी। खरीद के लिए 11 क्रय केंद्र निर्धारित किए गए हैं। जिन पर 31 दिसंबर तक खरीद होगी। इस बार बाजरे का समर्थन मूल्य 2625 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। ये रेट पिछली साल से 125 रुपये अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------



समस्या होने पर करें संपर्क

किसान रजिस्ट्रेशन व किसी तरह की समस्या होने पर क्षेत्र के विपणन निरीक्षक या फिर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 18001800150 पर जानकारी ले सकते हैं।




---------

वर्जन

जनपद में एक अक्तूबर से धान की खरीद शुरू हो जाएगी। इस बार 65 हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। सभी तैयारियां पूरी हाे चुकी हैं। जल्द से जल्द किसान विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण करा लें। पंजीकरण में उन्हीं नंबरों का प्रयोग करे, जो उनके बैंक खाते व आधार से लिंक हो। - संजीव कुमार, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed