{"_id":"5d9246348ebc3e017941f479","slug":"paddy-crop-wasted-ue-to-rain-sambhal-news-mbd324118668","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम की मार से किसान चिंतित, धान खराब होने का अंदेशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम की मार से किसान चिंतित, धान खराब होने का अंदेशा
विज्ञापन
paddy crop wasted ue to rain
संभल। मौसम की मार से किसान चिंतित हैं। तेज हवा के साथ बारिश होने से धान की फसल को नुकसान पहुंचने का अंदेशा सता रहा है। पिछले कई दिन से मौसम के बदल रहे मिजाज से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। किसान मौसम की मार से फसल को बचाने की दुआएं कर रहे हैं।
पिछले बुधवार से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इस बीच रोजाना तेज हवाओं के साथ बारिश होती रही है। रोजाना पल पल बदल रहे मौसम के मिजाज से किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। क्योंकि इस समय धान की फसल तैयार है। ऐसे में यदि बारिश हुई तो धान की फसल के लिए नुकसानदायक हो सकती हैै।
मौसम का बदलता रुख देखकर किसानों को बारिश, आंधी और ओलावृष्टि से फसल के खराब होने की चिंता सता रही है। हल्की बारिश के चलते पवांसा क्षेत्र के कई गांवों में किसानों की धान की फसल खराब भी हो चुकी है।
विज्ञापन
किसानों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा गोवंशीय पशु भी फसलों को खराब कर रहे हैं। अब प्रकृति की मार भी झेलनी पड़ रही है। उनका कहना है कि आवारा गोवंश से तो किसी तरह रक्षा की जा सकती है, लेकिन प्रकृति की मार से नहीं बचा जा सकता।