फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   oxytocin injections found being sold at a grocery store

परचून की दुकान पर बिकते मिले ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
oxytocin injections found being sold at a grocery store
संभल। मंगलवार को सरायतरीन में औषधि विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ एक परचून की दुकान पर छापा मारा। छापे में दुकान से 281 प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन मिले हैं। यह इंजेक्शन चोरी से बेचे जा रहे थे। टीम ने मौके से दो नमूने भी लिए गए, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त औषधि मुरादाबाद मंडल द्वारा गठित औषधि निरीक्षक की टीम में शामिल उर्मिला वर्मा, मुकेश जैन द्वारा सरायतरीन में नूरानी मस्जिद के पास छापा मारा। टीम ने ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की तलाश में दुकान का निरीक्षण किया तो वहां छिपाकर रखे गए इंजेक्शन का एक बोरा बरामद किया गया। दुकानदार से पूछताछ की गई। उसने संतोषजनक जानकारी नहीं दी। पर आपूर्ति करने वाले एक व्यक्ति का नाम बताया। औषधि निरीक्षक मुुकेश जैन ने बताया कि परचून की दुकान से जब्त किए गए 281 ऑक्सीटॉसिन इंजेक्शन प्लास्टिक की शीशियों में बिना लेवल लगे बेचे जा रहे थे। उन्होंने बताया कि इस इंजेक्शन को दूध डेयरी स्वामियों को बेचा जाता है, जबकि यह इंजेक्शन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय एवं औषधि विभाग द्वारा प्रतिबंधित किए गए हैं। जब्त किए गए इंजेक्शन के 2 नमूने जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed