फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Overloaded truck broke the boom, there was a jam at the gate for 45 minutes

Sambhal News: ओवरलोड ट्रक ने बूम तोड़ा, फाटक पर 45 मिनट लगा जाम

Sat, 09 Dec 2023 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 09 Dec 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Overloaded truck broke the boom, there was a jam at the gate for 45 minutes
चंदौसी (संभल)। कब्रिस्तान फाटक पर शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे ओवरलोड ट्रक ने बूम को टक्कर मार दी। इसके बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। इस दौरान करीब 45 मिनट फाटक पर जमा लगा रहा। इमरजेंसी बूम लगाकर आधे घंटे देरी से ट्रेन गुजारी गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे बरेली-अलीगढ़ एक्सप्रेस को गुजारने के लिए कब्रिस्तान रेल फाटक को बंद किया जा रहा था। इस दौरान जल्दी निकलने के चक्कर में ट्रक ने बूम में टक्कर मार दी। हादसे से बूम क्षतिग्रस्त हो गया। गेटमैन संजीव ने घटना की सूचना कंट्रोल रूम व आरपीएफ को दी। बूम के टूटने से फाटक के दोनों तरफ जाम लग गया। सूचना पर आरपीएफ व होमगार्ड मौके पर पहुंच गए। इस दौरान कंट्रोल को सूचना देकर ट्रेन को पिछले हाल्ट पर रोक गया। इमरजेंसी बूम की सहायता से बरेली-अलीगढ़ एक्सप्रेस को करीब आधे घंटे के बाद फाटक से गुजारा गया। इस दौरान रेलवे विभाग की टीम ने बूम को दुरुस्त किया। फाटक के दोनों करीब 45 मिनट तक वाहन फंसे रहे। आरपीएफ व होमगार्डोंं ने बमुश्किल जाम खुलवाया। जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस मामले में रेलवे अधिकारियों ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed