{"_id":"624f3843bdf52202fc19b743","slug":"overhead-tanks-not-cleaned-for-many-years-residents-are-forced-to-drink-contaminated-water-sambhal-news-mbd424009850","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई वर्षों से नहीं हुई ओवरहेड टैंकों की सफाई, दूषित पानी पीने को मजबूर है शहरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई वर्षों से नहीं हुई ओवरहेड टैंकों की सफाई, दूषित पानी पीने को मजबूर है शहरवासी
विज्ञापन
संभल। नगरपालिका का जलकल विभाग संक्रामक रोगों को लेकर गंभीर नहीं है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वर्षों पूर्व साफ किए गए ओवरहेड टैंकों से शहरवासियों को पेय जल की आपूर्ति की जा रही है। लोगों की शिकायत पर जब अमर उजाला ने ओवरहेड टैंकों की पड़ताल शुरू की तो कर्मचारी सफाई टैंकों पर अंकित सफाई की तिथि को मिटाते नजर आए। बात करने पर जलकल के कर्मचारी धर्मेंद्र ने छह माह पूर्व सफाई का दावा किया, वहीं बात करने पर ईओ ने बीते वर्ष सफाई कराने की बात कही। ओवरहेड टैंकों से तिथि मिटाने और संबंधित कर्मचारी और ईओ के बयान में अंतर से स्पष्ट हो गया कि ओवरहेड टैंकों की सफाई लंबे समय से नहीं कराई गई है।
शहरवासियों को पेय जल की आपूर्ति के लिए नगर पालिका क्षेत्र में सात ओवरहेड टैंक बनाए गए हैं। इसमें तुर्तीपुरा इल्हा मोहल्ला स्थित एक ओवरहेड टैंक अभी चालू नहीं किया गया है। जबकि छह ओवरहेड टैंक से शहर के विभिन्न मोहल्लों में पानी की आपूर्ति की जा रही है। लेकिन कई इलाकों में पहुंचने वाला पानी पीने योग्य नहीं कहा जा सकता। लोगों का कहना है कि ओवरहेड टैंक की सफाई नहीं की जाती है। नगर पालिका के जलकल विभाग का दावा है कि छह महीने पहले ही सफाई कराई थी। जब इस दावे की पड़ताल की तो जगह जगह कर्मचारी ओवरहेड टैंक की सफाई के दौरान जो तिथि अंकित की गई थी उसको मिटाते मिले। इससे साफ हो गया कि नगर पालिका अपने झूठे दावे को मिटाने का प्रयास कर रहा था। जो कर्मचारी तिथि मिटाते मिले उन्होंने बताया कि एक वर्ष पहले सफाई हुई थी। जबकि इन ओवरहेड टैंक के आसपास के लोगों का कहना है कि ढ़ाई तीन वर्ष से सफाई नहीं हुई है।
झूठे दावे को मिटाने की खुल गई पोल
संभल। नगर के कोटगर्बी स्थित ओवरहेड टैंक पर जब अमर उजाला की टीम पहुंची तो एक कर्मचारी सफाई की तिथि मिटा रहा था। इस बाबत जब कर्मचारी से जानकारी की तो उसने बताया कि वह टंकी की सफाई का कार्य करता है। सफाई ठेकेदार का फोन आया और सफाई के दौरान जो तिथि अंकित की गई थी उसको मिटाने के लिए कहा है। इसलिए वह मिटा रहा है। वहीं आदमपुर मार्ग स्थित ओवरहेड टैंक पर भी सफाई की तिथि को मिटा दिया गया था। इससे जलकल विभाग के झूठे दावे की पोल खुल गई।
विज्ञापन
टंकी की सफाई पिछले ढाई साल से नहीं हुई। इसका पानी पीने हम अन्य कामों के लिए उपयोग करते हैं। पीते नहीं, क्योंकि मेरा घर टैंक के पास है।
साहिबा, निवासी आदमुपर मार्ग
टंकी की सफाई कई सालों से नहीं हुई है। इसलिए मजबूरन इसका पानी पीना पड़ता है। जब बच्चे बीमार होते हैं तो डॉक्टर टंकी का पानी पीने को मना करते हैं और पानी को उबालकर पानी पीने की सलाह देते हैं।
ताहिर हुसैन, मोहल्ला कोट गर्बी
पिछले साल ही सभी ओवरहेड टैंकों की सफाई कराई गई थी। इस साल सफाई के लिए प्रस्ताव की प्रक्रिया चल रही है। मई तक सभी ओवरहेड टैंक की सफाई करा दी जाएगी।
रामपाल सिंह यादव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद संभल।
क्या बोले चिकित्सक
जिला अस्पताल के चिकित्सक डा. चमन प्रकाश ने बताया कि ओवरहेड टैंक की सफाई कम से कम छह महीने में होनी चाहिए। अगर गंदा पानी आने लगे तो तीन महीने में सफाई करानी चाहिए। समय समय पर पानी की जांच भी जरूरी है। जिससे लोगों को दूषित पानी से संबंधित बीमारियां न हो।