{"_id":"6a1755c5706b455f420af954","slug":"overhead-tank-foundation-not-yet-laid-streets-dug-up-for-pipeline-sambhal-news-c-204-1-chn1011-129615-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ओवरहेड टैंक नींव तक नहीं पड़ी...पाइप लाइन के लिए खोद डालीं गलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ओवरहेड टैंक नींव तक नहीं पड़ी...पाइप लाइन के लिए खोद डालीं गलियां
विज्ञापन
बनियाठेर। बनियाखेड़ा के देवरखेड़ा व उसके मजरा अशोकनगर में जल जीवन मिशन के तहत दो ओवरहेड टैंक का निर्माण होना था, लेकिन उसकी नींव तक नहीं रखी गई है। केवल बाउंड्री कर एक कोठरी बना दी गई है। जबकि पाइप लाइन डालने के लिए गलियां खोदकर मिट्टी डालकर छोड़ दी गईं। ग्रामीणों को पेयजल की सुविधा तो नहीं मिल सकी, गलियों की मरम्मत न हाेने से समस्या और बढ़ गई।
ग्रामीण क्षेत्र में शुद्ध पेयजल के लिए मिशन जल शक्ति योजना के तहत ओवरहेड टैंकों के निर्माण के साथ ही पाइप लाइनें डालने का काम शुरू हुआ था, लेकिन अधिकांश गांव ऐसे हैं, जिनमें योजना परवान नहीं चढ़ सकीं। कहीं ओवरहेड टैंक नहीं बन पाए तो कहीं नलकूपों का काम अधूरा रह गया। जहां सब काम हो चुके हैं, वहां भी पीने का पानी टोटियों में नहीं आया। पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई गांव की गलियों की वर्षों बाद भी मरम्मत नहीं हो पाने के कारण वाहन ही नहीं पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। इन गलियों में नालों और बरसात का पानी जमा होने से हालत और खराब हो जाती है।
गांव के लोगों ने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, सड़कों की मरम्मत के लिए कई बार संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की। हर बार आश्वासन ही मिला, लेकिन समाधान नहीं हो सका है। इसका खामियाजा गांव के गरीब किसानों मजदूरों व गुजरने वाले राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान विद्या राम राणा ने बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी, मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को लिखित रूप में लेटर पैड पर शिकायत की जा चुकी है, इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
-- -- --
लोग बोले-
देबरखेड़ा गांव में सालभर पहले पाइपलाइन डालने के लिए सड़कें खोद दी गईं थीं। ग्रामीणों को न पानी मिला. और न ही सड़कें ठीक हुईं। आए दिन हादसे होते रहते हैं।
- अंतराम राणा
गांव में अभी तक ओवरहेड टैंक का निर्माण नहीं हुआ है। सड़कें खोद कर डाल दी हैं, जिससे गड्ढों में गिरने से बाइक सवार और बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं। जिससे पूरा गांव परेशान है।
- महेंद्र राणा
घरों की टोटियों तक पानी की बूंद नहीं पहुंची है। सड़कें भी खोद कर डाल दी गई हैं। पानी भरा रहने के कारण कीचड़ हो रहा है। जिससे बरसात में यह समस्या और भी बढ़ जाती है।
- अमरपाल सिंह
एक वर्ष से देवरखेड़ा व अशोकनगर में ओवरहेड टैंक का निर्माण होना था, लेकिन केवल बाउंड्री वॉल का निर्माण हुआ है। खोदी गई गलियों में जल भराव की समस्या उत्पन्न हो गई है।
- दुर्गेश कुमार
-- -- -- -- -
बजट के अभाव में देवरखेड़ा गांव में ओवरहेड टैंक निर्माण का कार्य रुका हुआ है। बारी-बारी जो बजट आ रहा है। कार्य कराया जा रहा है। देवरखेड़ा में भी बजट आने पर ओवरहेड टैंक का निर्माण करा कर सप्लाई शुरू करा दी जाएगी। - चंद्रहास, एक्सईएन, जलजीवन मिशन संभल