फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Over 200 victims of fraud, only a few discuss refunds

Sambhal News: दो सौ से ज्यादा ठगी के शिकार, रुपये वापसी की चर्चा सिर्फ कुछ को

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Over 200 victims of fraud, only a few discuss refunds
संभल। मशहूर हेयर ड्रेसर जावेद हबीब की फॉलिकल ग्लोबल कंपनी में निवेश कर ठगी का शिकार हुए कुछ लोगों को ही रुपये वापसी का भरोसा दिया गया है, जबकि ठगी के पीड़ित 200 से ज्यादा हैं। पांच करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी का मामला उजागर हुआ है। रायसत्ती थाने में 32 मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं। इसमें जावेद हबीब, उसका बेटा अनोस हबीब और संभल के नई सराय निवासी सैफुल आरोपी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी कर चुकी है। पुलिस के अनुसार जावेद हबीब की फॉलिकल ग्लोबल कंपनी में संभल और उसके आसपास के गांवों के 200 से ज्यादा लोगाें से निवेश किया था।
विज्ञापन


चर्चा है कि जिन लोगों को रुपये दिए जाने हैं उनसे जावेद हबीब के अधिवक्ता ने मुलाकात भी की है। एक युवक को ढाई लाख रुपये के निवेश के बदले एक लाख रुपये भी दे दिए हैं। इस समझौते के लिए शपथपत्र भी बनवाए जा रहे हैं। बताते चलें कि 2023 में एक कार्यक्रम किया गया था। जिसमें जावेद हबीब, उसका बेटा व अन्य लोग शामिल हुए थे। कार्यक्रम में लोगों को अच्छा मुनाफा दिए जाने का लालच देकर निवेश कराया गया था। बताया था कि कंपनी वेलनेस इंडस्ट्री को डिजिटाइज कर रही है। जमीन, हेल्थ और ब्यूटी बिजनेस में निवेश करेगी। इसका जो मुनाफा मिलेगा वह निवेशकों तक पहुंचेगा। इस झांसे में आकर लोगों ने निवेश किया। जब निवेश की गई राशि नहीं मिली तो लोगों को ठगे जाने का अहसास हुआ। इसके बाद से ही कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed