फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Outsourced cleaning workers demonstrated for their demands

Sambhal News: मांगों को लेकर आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 22 Mar 2025 12:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 22 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Outsourced cleaning workers demonstrated for their demands
चंदौसी।
विज्ञापन

मांगे पूरी न होने पर नगर पालिका के आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ की ओर से शुक्रवार को कर्मचारियों ने फव्वारा चौक पर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया और पालिका कार्यालय पहुंच कर पालिकाध्यक्ष और ईओ को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

पालिका के संविदा, ठेका व डोर टू डोर सफाई कर्मचारी शुक्रवार की सुबह 11 बजे फव्वारा चौक पर एकत्र हुए और हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। यहां से पैदल मार्च कर पालिका कार्यालय पहुंचे और पालिकाध्यक्ष व ईओ को संबोधित ज्ञापन लिपिक को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कहा कि संविदा सफाई कर्मचारियों का एरियर भुगतान, ठेका सफाई कर्मचारियों का दो माह का वेतन आदि का कोई समाधान नहीं निकला है। कहा कि सप्ताह भर में मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो संघ आमरण अनशन आदि करने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजय राजवर, जिला महामंत्री विशाल वाल्मीकि, सुधीर कुमार, छविराम, सुरजीत कुमार, बॉबी, हरिप्रकाश, मनोज कुमार, विशन, पंकज, रानी, मीनूू देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed