फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Outside youth raised questions on the decision in the competition, there was a lot of uproar

Sambhal News: प्रतियोगिता में निर्णय पर बाहरी युवक ने उठाए सवाल, खूब हुआ हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Outside youth raised questions on the decision in the competition, there was a lot of uproar
चंदौसी। एसएम इंटर कॉलेज में चल रही जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान एक युवक ने रेफरी के निर्णय पर सवाल उठाए। इस दौरान वहां हंगामा हुआ। आयोजक मंडल ने सूचना देकर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। प्रतियोगिता में बाधा डालने का आरोप लगाया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

चंदौसी के एसएम इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता चल रही है। बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन जनपद के अन्य क्षेत्रों के अलावा एंचोड़ा के भवालपुर स्थित एलएफए एकेडमी के छात्र प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए पहुंचे थे। यहां एकेडमी के छात्र फैजान मलिक ने जूनियर वर्ग की 200 मीटर दौड़ में प्रतिभाग किया और पहला स्थान पाया। आरोप है कि निर्णायक मंडल ने परिणाम में फेरबदल कर उसका स्थान चौथे नंबर पर कर दिया। इसकी जानकारी वहां उपस्थित एकेडमी के कोच दीपक धारीवाल को हुई तो उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्णय का विरोध किया।
विज्ञापन

उन्होंने निर्णायक मंडल पर भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा शुरु होते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई। प्रतियोगिता बीच में ही रोकनी पड़ी। मौके पर अध्यापकों समेत छात्रों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच विद्यालय प्रबंधन ने हंगामे की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। यहां आरोपी युवक ने कॉलेज प्रबंधन पर मनमानी और भेदभाव करने का आरोप लगाया। वहीं कॉलेज प्रबंधन ने युवक पर बाहरी होने का आरोप लगाते हुए प्रतियोगिता में बाधा डालने का आरोप लगाया। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंच गई। पुलिस के साथ ही कॉलेज के प्रधानाचार्य और निर्णायक मंडल की टीम भी कोतवाली पहुंच गई। यहां कुछ समय बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। इसके बाद पुलिस ने युवक को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed