{"_id":"679d235b1f01b6fa7e083a47","slug":"other-members-of-shariq-sata-gang-not-caught-search-continues-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-118814-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: हाथ नहीं आए शारिक साटा गिरोह के अन्य सदस्य, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: हाथ नहीं आए शारिक साटा गिरोह के अन्य सदस्य, तलाश जारी
Sat, 01 Feb 2025 12:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
संभल।
24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में शामिल शारिक साटा गिरोह के सदस्यों की तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगी हैं, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। जो सदस्य बवाल में शामिल थे, वह भूमिगत हो चुके हैं। दो सदस्य जो गिरफ्तार किए गए थे, उन्हीं के माध्यम से जानकारी सामने आई है कि उपद्रव में शारिक साटा गिरोह के कितने सदस्य शामिल थे। हालांकि पुलिस की ओर से यह पुष्टि नहीं की गई है कि यह सदस्य कितने हैं और इनकी पहचान क्या है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जल्द ही उपद्रव मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है।
बवाल में मोहल्ला कोटगर्बी निवासी नईम, अयान, तुर्तीपुर इल्हा निवासी कैफ, सरायतरीन निवासी बिलाल और हयातनगर निवासी रोमान की हत्या हुई थी। रोमान के परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव सुपुर्द ए खाक कर दिया था, लेकिन अन्य चार मृतकों के परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की छानबीन में सामने आया था कि शारिक साटा के इशारे पर उसके गिरोह ने गोली चलाई थी।
एसपी ने बताया कि शारिक साटा गिरोह के मुल्ला अफरोज को 19 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। दूसरा आरोपी वारिस 25 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। मुल्ला अफरोज ने बिलाल और अयान की हत्या की थी। जबकि वारिस ने कैफ और नईम की हत्या करना कबूल किया था। वहीं, दूसरी ओर रोमान की हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं थी और पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया था। इसलिए रोमान की हत्या होने के बाद भी कोई कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी। अब इस बवाल में जो शारिक साटा के गुर्गे शामिल थे, उनकी तलाश में पुलिस लगी हुई है।
विज्ञापन
कई संदिग्ध हिरासत में, पूछताछ चल रही: संभल बवाल में शामिल उपद्रवियों की पुलिस तलाश कर रही है। कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। यह कार्रवाई एसआईटी द्वारा संभल कोतवाली और नखासा थाना क्षेत्र में की जा रही है। उपद्रवी शहर छोड़कर भागे हुए हैं।