फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Order to register case against 50 absentee polling personnel

Sambhal News: गैरहाजिर 50 मतदान कार्मिकों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश

Wed, 10 Apr 2024 03:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 10 Apr 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Order to register case against 50 absentee polling personnel
चंदौसी। सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में शुरू हुए पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम के प्रशिक्षण में पहले 50 कार्मिक अनुपस्थित रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने अनुपस्थित मतदान कार्मिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। मुख्य विकास अधिकारी भरतलाल ने बताया कि प्रत्येक कमरे में 38-38 कार्मिकों की प्रशिक्षण की व्यवस्था रही। स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से पीपीटी के द्वारा भी ईवीएम मशीनों का डिजिटल एवं प्रत्यक्ष रूप से भी प्रशिक्षण कराया गया। दोनों पालियों में 50 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अनुपस्थित मतदान कार्मिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुशील कुमार चौबे ने पोस्टल बैलेट एवं ईडीसी का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप वर्मा, सुशील कुमार चौबे परियोजना निदेशक डीआरडीए ज्ञान सिंह, बीएसए चंद्रशेखर, डीआईओएस वेदराम, भूमि संरक्षण अधिकारी ओंकार सिंह, आईटीआई के प्रधानाचार्य एसके वार्ष्णेय आदि रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed