{"_id":"66736fd8fb0a8d13330a96a7","slug":"order-to-issue-notice-to-those-who-do-not-reach-office-on-time-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-111530-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: समय से कार्यालय न पहुंचने वालों को नोटिस जारी करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: समय से कार्यालय न पहुंचने वालों को नोटिस जारी करने के आदेश
Thu, 20 Jun 2024 05:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 20 Jun 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। डीएम मनीष बंसल ने बुधवार को कलक्ट्रेट के कर्मचारियों के कार्यालय पहुंचने के समय की बायोमैट्रिक मशीन में लगने वाली हाजिरी की समीक्षा की। जिसमें ज्यादातर कर्मचारी देरी से कार्यालय पहुंचे तो कई गैरहाजिर थे। डीएम ने नाराजगी जताते हुए देरी से आने वाले कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं।
बुधवार को समीक्षा के दौरान डीएम ने पाया कि बायोमैट्रिक मशीन में फीड नाम वाले कलक्ट्रेट परिसर में स्थित सभी विभागों के अधिकतर कर्मचारी सुबह 10 बजे के बाद अपने-अपने कार्यालयों में पहुंचे। साथ ही कई कर्मचारी गैर हाजिर थे। डीएम ने इन विभागों के अध्यक्षों को पत्र जारी कर देरी से आने वाले और गैरहाजिर कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही डीएम ने कार्रवाई को लेकर तीन दिन में आख्या उपलब्ध कराए जाने की भी बात कही है।