फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Opposition to setting up a model ration shop along the canal bank.

Sambhal News: नहर किनारे राशन की मॉडल शॉप बनाने का विरोध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Opposition to setting up a model ration shop along the canal bank.
सरायतरीन। पवांसा ब्लॉक के महोरा लखूपुरा गांव में मॉडल राशन दुकान के निर्माण स्थल को लेकर ग्रामीणों में रोष है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने दुकान को मध्य गंगा नहर के पास के बजाय पंचायत सचिवालय के पास बनाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में चिह्नित स्थान गांव से करीब 500 मीटर दूर है। इससे राशन कार्ड धारकों, खासकर बुजुर्गों और महिलाओं को राशन लेने में परेशानी होगी। ग्रामीण कृष्ण यादव ने बताया कि शासन की योजना के तहत मध्य गंगा नहर के पास जमीन चिह्नित की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि हल्का लेखपाल और ग्राम प्रधान ने दूर वाली जमीन का प्रस्ताव भेजा है। जबकि पंचायत सचिवालय के पास ग्राम समाज की खाली जमीन उपलब्ध है। यह जमीन राजस्व रिकॉर्ड में खलिहान के नाम दर्ज है। सचिवालय के पास एमआरएफ केंद्र भी है और यह गांव का मुख्य मार्ग है। यहां दुकान बनने से सभी को सुविधा होगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने 20 अगस्त को उपजिलाधिकारी और जिला आपूर्ति अधिकारी को शिकायत पत्र दिए था। हालांकि, 20 दिन बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से मौके की जांच कर सचिवालय के पास मॉडल दुकान बनवाने की मांग की है। विरोध प्रदर्शन में क्षेत्र पंचायत सदस्य सुशील कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन में क्षेत्र पंचायत सदस्य सुशील कुमार, मोहित कुमार, जीतपाल सिंह, मनवीर, चंद्रभान, दिनेश कुमार, सतीश कुमार, बृजेश, हरीकेश सिंह, उदयभान, रवि शंकर, मेघराज, प्रेमवीर, पप्पू सिंह, पृथ्वीपाल सिंह, सुखवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed