फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Operation of illegal nursing home being done from second gate after being sealed

सील होने के बाद दूसरे गेट से हो रहा अवैध नर्सिंगहोम का संचालन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Operation of illegal nursing home being done from second gate after being sealed
सील होने के बाद दूसरे गेट से हो रहा अवैध नर्सिंगहोम का संचालन
विज्ञापन

लोग झोलाछाप से कराने पहुंच रहे उपचार
चंदौसी (संभल)। रहोली रोड पर अवैध तरीके से निजी नर्सिंगहोम का संचालन किया जा रहा है, जिसमें रोजाना सैकड़ों मरीज झोलाछाप से उपचार कराने पहुंच रहे हैं। 20 दिन पूर्व जनपद के नोडल अधिकारी द्वारा नर्सिंगहोम को सील किया गया था। मगर संचालक ने ताले पर लगी सील पर काली पालीथिन लगा दी है और बराबर का दरवाजा खोलकर नर्सिंगहोम संचालित किया जा रहा है। जबकि स्वास्थ्य विभाग इससे बेखबर बना हुआ है।

बीस दिन पूर्व स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी मनोज कुमार ने क्षेत्र में छापेमारी कर झोलाछाप चिकित्सकों पर कार्रवाई गई थी। इस दौरान रहोली मार्ग स्थित एक निजी नर्सिंगहोम के संचालक पर डिग्री व प्रमाण पत्र नहीं होने पर सील कर दिया गया था। इसके बाद नर्सिंगहोम संचालक ने सील लगे गेट के बराबर बने गेट को खोकर बेखौफ होकर नर्सिंगहोम का संचालन शुरू कर दिया है। इस नर्सिंगहोम में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज उपचार कराने पहुंचते हैं, साथ ही मरीजों को भर्ती कर उनका उपचार किया जाता है। नर्सिंगहोम में एक कमरे में चार से पांच बैड पड़े हैं और मेडिकल स्टोर भी संचालित है। यहां महिला व पुरुष झोलाछाप द्वारा मरीजों का उपचार किया जाता है। पिछले 15 दिनाें से अधिक समय से अवैध रूप से नर्सिंगहोम का संचालन हो रहा है। मगर स्वास्थ्य विभाग को खबर तक नहीं है। आसपास के लोगों ने बताया कि नर्सिंगहोम में अक्सर गलत उपचार करने पर मरीजों के तीमारदार के संचालक से झगड़े होते रहते हैं।
विज्ञापन

सील बंद क्लीनिक का संचालन किया जा रहा है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। मैं स्वयं शनिवार को पहुंचकर जांच कर कार्रवाई करूंगा।
डॉ. मनोज चौधरी, क्वैक्स नोडल अधिकारी संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed