फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Operation of Daggamar buses painted in the color of roadways bus indiscriminately

Sambhal News: रोडवेज बस के रंग में रंगी डग्गामार बसों का धड़ल्ले से हो रहा संचालन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Operation of Daggamar buses painted in the color of roadways bus indiscriminately
गुन्नौर (संभल)। थाना क्षेत्र के नेहरू चौराहा पर रोडवेज बस के रंग मे रंगी डग्गामार बसों का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है। काफी संख्या में यात्री रोडवेज बस समझकर उसमें बैठ जाते हैं। बिना परमिट ये राजस्व को चूना लगा रहे हैं। परिवहन विभाग उनके खिलाफ कार्रवाई से बचता रहता है, किसी भी प्रकार की रोकटोक नहीं होने पर संचालकों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन

नेहरू चौराहे से रोडवेज बस के रंग की बसों का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है। रोडवेज बस से गुन्नौर से दिल्ली पहुंचने में तीन से चार घंटे का समय लगता है। जबकि डग्गामार बसों में छह से सात घंटा का समय दिल्ली पहुंचने में लगता है। नेहरू चौक से डिबाई, बुलंदशहर, गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली, बदायूं आदि स्थानों से बसों का संचालन किया जाता है। जबकि नेहरू चौराहा से बसों का संचालन होने से हादसा होने का खतरा बना रहता है। इसके बाद बसों के संचालन पर किसी प्रकार की रोक नहीं लगाई गई है।
विज्ञापन

समय समय पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है। कार्रवाई के दौरान कुछ बसें ही पकड़ में आती हैं। अब फिर से उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आब्दीन अहमद, पीटीओ संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed