फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Open manholes pose a threat... fear of accidents during Holi celebrations

Sambhal News: खुले मैनहोल बने खतरा...होली के हुड़दंग में हादसे का डर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Open manholes pose a threat... fear of accidents during Holi celebrations
चंदौसी। नगर में कई स्थानों पर मैनहोल खुले हुए हैं तो कहीं मैनहोल के ढक्कन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ऐसे में होली के हुड़दंग में हादसा होने का डर है।
विज्ञापन

हनुमानगढ़ी रोड पर बिजलीघर से आगे बीच सड़क पर बड़ा मैनहोल काफी समय से खुला हुआ है। खास बात है कि कुछ दूरी से मैनहोल नजर नहीं आता। ऐसे में दोपहिया वाहन सवारों के गिरने का खतरा बना रहता है। रात के समय पास आने पर ही खुला मैनहोल नजर आता है। वहीं मोहल्ला गोपाल में सड़क के बीच से नाला जा रहा है। नाला पटा हुआ है। बीच-बीच में मेनहोल पर लोहे के जाल लगे हुए हैं।
यहां कई जाल क्षतिग्रस्त होकर नीचे की ओर धंस गए हैं। अचानक से बाइक का पहिया क्षतिग्रस्त जाल पर आने से बाइक सवार गिर कर चोटिल हो जाते हैं। वहीं घास मंडी में मैनहोल पर जब जाल नहीं लगा तो स्थानीय लोगों ने पत्थर रखा कर व्यवस्था बनाई है।
विज्ञापन

-------
शहर में खुले मैनहोल को ढका जा रहा है। कई स्थानों पर मैनहोल ढक दिए गए हैं। जो रह गए हैं, उन पर जाल लगाने के लिए कहा गया है। जल्द ही खुले व क्षतिग्रस्त मैनहोल दुरुस्त कर दिए जाएंगे। - धर्मराज राम, ईओ चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed