Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Open manholes, broken drains and road poles have become a problem.

Sambhal News: खुले मैनहोल, टूटी नालियां व सड़क पर खंभे बने मुसीबत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Open manholes, broken drains and road poles have become a problem.
चंदौसी(संभल)। नगर पालिका के वार्ड नंबर छह की पड़ताल में कई खामियां सामने आयीं। खुले मैनहोल, टूटी नालियां, बीच सड़क पर बिजली के खंभे, सड़क पर पार्किंग, खाली स्थान पर लगे कूड़े के ढेर मुसीबत बने हुए हैं। स्थानीय लोग लगातार पालिका के अधिकारियों से शिकायत कर समस्याओं का समाधान करने की मांग कर चुके हैं लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा। जिससे स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर छह में शक्तिनगर, आरएस इंटर कॉलेज रोड, प्रगति विहार, भगवत नगर, साईलोक कालोनी, कृष्णा नगर, मौलागढ़ पुलिया तक शामिल है। यहां शक्तिनगर का हाल देखें तो पिछले दिनों शक्तिनगर में अतिक्रमण अभियान चला कर सड़क का चौड़ीकरण किया गया। लेकिन यहां सड़क निर्माण के बाद सड़क किनारे लगे बिजली के चार-पांच खंभे नाली से काफी आगे आ गए। जो कोहरे में नजर नहीं आते।
विज्ञापन

पिछले दिनों सर्दी शुरू होने से पहले एसडीएम आशुतोष तिवारी ने मौका मुआयना कर पालिका को खंभों को सड़क किनारे लगाने के निर्देश दिए थे। घना कोहरा छा रहा है। अभी तक खंभे नहीं हटाए गए। वहीं यहां गलियों में कई जगह नालियों के डंडे टूटे हैं। कई जगह मैनहोल खुले हुए हैं। मेन रोड की सड़क चौड़ीकरण के बाद यहां गलियों की सड़कें नीची हो गई हैं। वहीं आरएस इंटर कॉलेज के सामने जा रहा नाला क्षतिग्रस्त है। नाले के पास ही खाली भूमि पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। जिससे लोगों को आवागमन में बदबू का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
सड़क को बना दिया पार्किंग स्थल
चंदौसी। शक्तिनगर शहर में प्रवेश का महत्वपूर्ण मार्ग है। इसी रोड पर जिला न्यायालय भी है। जिससे पिछले महीनों पहले यहां अतिक्रमण अभियान चला कर सड़क का चौड़ीकरण किया गया था। सड़क के दोनों ओर लाइटें लगाई जा रही हैं। वहीं इस रोड को पार्किंग स्थल बना दिया गया है। दिन भर यहां सड़क किनारे दर्जनों चार पहिया वाहन खड़े रहते हैं। इससे रोड संकरा हो जाता है और लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जबकि पिछले दिनों पालिका यहां एक खाली स्थान को पार्किंग स्थल के तौर पर चिन्हित कर चुकी है। अभी तक पार्किंग स्थल के लिए कार्य नहीं हुआ। संवाद
------------
शक्तिनगर में गलियों में नालियों के डंडे टूटे हुए हैं। कई मैनहॉल के पटले गायब हैं। जिससे रात में मैनहॉल में पैर आने से गिरने का खतरा बना रहता है।
देवेंद्र मलिक, स्थानीय निवासी
------
शक्तिनगर में मेनरोड की सड़क चौड़ीकरण के बाद गलियों की सड़कें काफी नीची हो गई हैं। जिससे बारिश के दिनों में गलियों में जलभराव हो जाता है। गलियों में सड़कों का निर्माण कराया जाए।
पुष्पा देवी, स्थानीय निवासी
गलियों में लीकेज मरम्मत के बाद गड्ढों को सही से भरा नहीं गया। जगह-जगह गड्ढों से ढोकर लगने से आए दिन लोग गिर कर चोटिल हो जाते हैं। स्ट्रीट लाइटें भी पूरी सही नहीं हैं।

रमा देवी, स्थानीय निवासी
-------
शक्तिनगर में सड़क के बीच जो पोल लगे हैं, हाईडिल से स्टीमेट लेकर अंशदान जमा करके हटवा दिए जाएंगे, प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं अन्य समस्याओं के लिए प्रस्ताव बनाया जा रहा है। जल्दी ही समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
-लता वार्ष्णेय, पालिकाध्यक्ष चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed