{"_id":"6351b08ab2904d45bd46123b","slug":"open-and-broken-manholes-are-giving-feast-to-the-accidents-the-municipality-is-not-paying-attention-chandausi-news-mbd445029724","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले व टूटे पड़े मैनहोल दे रहे हादसों को दावत, पालिका नहीं दे रही ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले व टूटे पड़े मैनहोल दे रहे हादसों को दावत, पालिका नहीं दे रही ध्यान
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। नगर पालिका क्षेत्र में दस से अधिक स्थानों पर मैन होल खुले व टूट चुके हैं। जिससे हादसों होने का खतरा बना हुआ है। त्योहारों को लेकर बाजारों में आवाजाही बढ़ गई है। नगर पलिका प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा हैं। इन खुले व टूटे मैन हालों से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जबकि रात को अंधेरे में खुले मैन में गिरकर नागरिक हो रहे चुटैल।
शहर में खुले मैनहाल व टूटे मैनहाल को लेकर नगर पालिका अक्सर चर्चा बनी रहती है। वर्तमान में पालिका क्षेत्र में दस स्थानों से अधिक मैनहाल खुले या टूटे चुके हैं। शहर में आवास विकास चौराहा, जारई गेट, स्टेशन रोड स्थित एसडीएम आवास वाली गली, सीता रोड, ऐवन टेलर वाली गली, कागजी मोहल्ला, गोपाल मोहल्ला, मोहल्ला लोधियान, गैस गोदाम रोड, घटलेश्वर गेट, छोटे लाल कालोनी, हनुमानगढ़ी, गोलागंज आदि क्षेत्रों में मैनहाल खुले अथवा क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। ऐसे में रात के समय हादसा होने का उम्मीद बढ़ गई है। क्योंकि अक्सर रात के समय बिजली गुल रहती है, ऐसे में खुले व क्षतिग्रस्त मैनहाल लोगों को नजर नहीं आते। जिससे कई लोग चपेट में आकर चुटैल हो चुके हैं। इन दिनों त्योहार को लेकर बाजारों में भीड़भाड़ बनी हुई है। जिससे हादसा होने की संभावना बढ़ गई है। मगर जानकारी होने के बाद भी नगर पालिका प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। जबकि रात के समय अक्सर बाइक सवार व पैदल नागरिक इन मैन हाल गिरकर चुटैल होते रहते हैं। जिससे नागरिकों में रोष व्याप्त है।
लोहे ढक्कन हो जाते हैं चोरी
चंदौसी। नगर पालिका द्वारा खुले मैनहाल पर लोहे के जाल डाले जाते हैं। जिन्हें रात में अंधेरा का फायदा उठाकर चुरा लेकर ले जाते हैं। यह सिलसिला पिछले काफी समय से चलता आ रहा है। समस्या के समाधान को लेकर नगर पालिका ने अब सीमेंट के ढक्कन डालने प्रारंभ कर दिए हैं। जिससे कुछ स्थानों पर वह भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। जिससे हादसा होने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
नगर में कुछ स्थानों पर मैनहाल खुले व क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली है। शीघ्र ही ऐसे मैनहालों को दुरुस्त कराया जाएगा। नागरिकों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विजय पाल सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, चंदौसी