फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Only ten thousand bags arrived for Anna Mahotsav scheme, beneficiary 3.97 lakh

अन्न महोत्सव योजना के लिए पहुंचे मात्र दस हजार बैग, लाभार्थी 3.97 लाख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Only ten thousand bags arrived for Anna Mahotsav scheme, beneficiary 3.97 lakh
संभल/चंदौसी। अन्न महोत्सव के तहत गुरुवार को जिले में राशन कार्ड धारकों को पीएम व सीएम के फोटो छपे खाद्यान्न के बैग बांटे जाने हैं। यह खाद्यान्न निशुल्क दिए जाएंगे लेकिन हैरानी की बात है कि जिले में 3.97 लाख पात्र राशन कार्डधारक हैं। लेकिन इसके सापेक्ष संबंधित विभाग को अभी तक मात्र दस हजार बैग ही मिले हैं। ऐसे में राशन डीलर और अधिकारी असमंजस में हैं कि किसे बैग बांटे और किसे नहीं दें। वितरण के दौरान निगरानी के लिए अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

संभल जनपद में तीन लाख 97 हजार 616 राशन कार्ड धारक हैं। कोरोना संक्रमण के चलते आमजन को परेशानी न हो, इसके लिए सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना शुरू की थी। इस योजना का विस्तार कर मई 2021 से नवंबर 2021 तक कर दिया गया है। योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री की ओर से पांच अगस्त को अन्न महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। प्रत्येक अन्त्योदय कार्ड धारक को 35 किलो खाद्यान्न (20 किलो गेहूं व 15 किलो चावल) का बैग, पात्र गृहस्थी कार्ड धारक को पांच किलो खाद्यान्न प्रति यूनिट की दर से बांटा जाना है। हैरानी की बात यह है कि संभल जनपद को प्रधानमंत्री व सीएम की फोटो छपे बैग मात्र दस हजार ही प्राप्त हुए हैं। विभाग ने इनमें से गुन्नौर तहसील में तीन हजार, संभल तहसील में चार हजार, चंदौसी तहसील में तीन हजार बैग मुहैया कराए गए हैं।
विज्ञापन

:::::
कम लाभार्थियों को खाद्यान्न के बैग बांटने पर मच सकती है मारामारी
संभल जनपद में करीब 960 राशन डीलर हैं। अन्न महोत्सव मनाने के लिए प्रत्येक राशन डीलर को आठ से दस बैग दिए गए हैं। पांच अगस्त को बैग की उपलब्धता के आधार पर ही खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। ऐसे में खाद्यान्न लेने केे लेकर मारामारी भी मच सकती है। निगरानी के लिए सभी दुकानों पर अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक दुकान पर लगेगा टीवी अथवा एलसीडी
प्रत्येक राशन की दुकान पर अन्न महोत्सव के तहत टीवी अथवा एलसीडी लगाई जाएगी। प्रधानमंत्री प्रदेश के किन्हीं दस जनपदों में राशन की दुकानों पर लाभार्थियों से सीधे बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed