{"_id":"6967eac40fe9dd8b8407c5da","slug":"only-mosques-and-madrasas-are-being-targeted-iqbal-mahmood-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-131184-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सिर्फ मस्जिद-मदरसों को ही निशाना बनाया जा रहाः इकबाल महमूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सिर्फ मस्जिद-मदरसों को ही निशाना बनाया जा रहाः इकबाल महमूद
विज्ञापन
संभल। सपा के संभल विधायक इकबाल महमूद का कहना है कि जिले में सिर्फ मस्जिद, मदरसों को ही निशाना बनाया जा रहा है। अधिकारियों ने पहले विनियमित क्षेत्र से नक्शे पास कर दिए और अब अवैध बता दिए। ऐसी स्थिति संभल में पहले कभी नहीं देखी गई।
उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए एक सवाल के जवाब में कहा कि शाही जामा मस्जिद के नजदीक जो लोग रहते हैं, उनके पास विनिमय क्षेत्र के नक्शे हैं और नगर पालिका को हाउस टैक्स अदा करते हैं। इसे नजरअंदाज क्यों किया जा रहा है। सरकारी जमीनों पर बनी मस्जिद, मदरसा और मकान-दुकानों की पैमाइश को लेकर विधायक ने कहा कि संभल में 50 साल से ऐसी स्थिति नहीं देखी, जैसी अब हो रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि अगर सब कुछ गलत है, तो उन अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए जिन्होंने हाउस टैक्स वसूला और और नक्शे पास किए थे। आगे कहा कि सिर्फ मस्जिदों को निशाना बनाया जा रहा है। मस्जिद की मामूली मरम्मत भी नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि हम लोग हिंदुस्तान में पैदा हुए हैं और इससे प्यार करते हैं। हम सभी भाई हैं और मिलकर रहना चाहिए। आगे कहा कि कांग्रेस की भी सरकार रही है। इस समय ज्यादा ही अन्याय हो रहा है।