फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Only 80 quintals of paddy was purchased in Bahjoi, other centers were empty.

Sambhal News: सिर्फ बहजोई में खरीदा गया 80 क्विंटल धान, दूसरे केंद्र खाली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Only 80 quintals of paddy was purchased in Bahjoi, other centers were empty.
संभल। जनपद संभल में 44 क्रय केंद्रों का संचालन शुरू हुए पांच दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी सिर्फ बहजोई में ही 80 क्विंटल धान खरीदा गया है। संभल मंडी समिति में धान खरीद की शुरुआत नहीं हुई है। डिप्टी आरएमओ का कहना है कि जल्द ही दूसरे क्षेत्रों के क्रय केंद्रों पर भी धान खरीद होने की उम्मीद है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में संभल जिले में धान खरीद के लिए संभल तहसील क्षेत्र में 16, चंदौसी तहसील क्षेत्र में 16 और गुन्नौर तहसील क्षेत्र में 12 क्रय केंद्र तीन अक्तूबर से शुरू हुए लेकिन इससे पहले से ही आढ़तों पर हजारों क्विंटल धान बिक गया। उम्मीद थी कि क्रय केंद्रों का संचालन शुरू होते ही यहां भी धान की तौल तेजी से होगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। संभल मंडी समिति सहित दूसरे प्वाइंटों पर क्रय केंद्रों पर किसान धान लेकर नहीं पहुंचे। हालांकि सोमवार को धान खरीद का खाता बहजोई से खुल गया मगर अन्य क्रय केंद्रों पर सन्नाटे का माहौल ही बना रहा।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ संजीव कुमार राय ने बताया कि बहजोई में क्रय केंद्र पर 80 क्विंटल धान खरीदा गया है। मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर अवकाश के कारण क्रय केंद्र बंद रहे। उम्मीद है कि बुधवार से धान खरीद में तेजी आएगी। बताते चलें कि इस बार कॉमन धान का भाव 2369 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड ए धान का भाव 2389 रुपये प्रति क्विंटल है। रजिस्ट्रेशन के आधार पर किसानों से धान खरीदा जाना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed