फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Only 22 percent got the second dose in the district

जिले में 22 फीसदी को ही लगी दूसरी डोज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Only 22 percent got the second dose in the district
संभल। जिले में कोरोना से बचाव का टीकाकरण चल रहा है। शासन द्वारा तय लक्ष्य के सापेक्ष 55 फीसदी लोगों को ही कोरोना से बचाव की पहली डोज लग चुकी है। जबकि दूसरी डोज वाले 22 फीसदी ही लोग हैं। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि दूसरी डोज लगवाने के लिए लोग नहीं आ रहे हैं। जबकि पहली डोज ले चुके लोगों को कंट्रोल रूप से लगातार सूचना भेजी जा रही है।
विज्ञापन

जिले में 18 वर्ष से ज्यादा आयु के 15,53,006 लोग हैं। शासन ने इस आयु के सभी लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसी क्रम में 16 जनवरी से 21 अक्तूबर तक 8,54,004 लोगों को पहली डोज लग चुकी है। जबकि दूसरी डोज लगवाने वाले लोगों की संख्या 1,89,913 है। जबकि अब तक दूसरी डोज लगवाने वाले 80 फीसदी लोग होने चाहिए थे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामजी लाल के अनुसार पहली डोज लगवा चुके लोगों को दूसरी डोज लगवाने के लिए सूचना दी जा रही है इसके बाद भी लोग नहीं आ रहे हैं। इसलिए दूसरी डोज लेने वालों की संख्या कम है। बताया कि शासन से मिले लक्ष्य को पूरा करने में स्वास्थ्य विभाग लगा है। टीकाकरण तेजी से किया जाए इसके लिए 267 टीमें लगाई हैं जो कस्बे से लेकर गांव तक टीकाकरण करने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन

दूसरी डोज न लेने वालों का कोरोना से बचाव संभव नहीं
संभल। कोरोना से बचाव की पहली डोज लगवाने वाले लोगों की संख्या भले आठ लाख पार हो गई, लेकिन दूसरी डोज लगवाने से लोग बच रहे हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी का कहना है कि जिन्हें पहली डोज लगवा ली है। उन्हें जरूर दूसरी डोज लेनी चाहिए। यदि दूसरी डोज नहीं लगी तो कोरोना से बचाव पूरी तरह नहीं हो पाएगा। लोगों को चाहिए कि वह दूसरी डोज जरूर लगवाएं। जिससे उनका पूरी तरह बचाव हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed