फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   One year old innocent got open heart surgery done by RBSK

आरबीएसके की ओर से एक वर्षीय मासूम की कराई ओपन हार्ट सर्जरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
One year old innocent got open heart surgery done by RBSK
अलीगढ़ में मेडिकल कॉलेज में आपरेशन के बाद बच्चा। विज्ञप्ति - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की ओर से गंभीर बीमारियों का निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा है। विभाग की ओर से ऐसे ही जन्मजात हृदयरोग से पीड़ित एक वर्षीय मासूम की अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में निशुल्क ऑपन हार्ट सर्जरी कराई गई। मासूम बच्चा अभी स्वस्थ है।
विज्ञापन

ब्लॉक जुनावई के गांव अजीजपुर निवासी राजेश के एक वर्षीय पुत्र अभिनय को परेशानी होने पर सीएचसी में दिखाया गया। जहां चिकित्सक ने बालक की जांच की तो पता चला कि उसे जन्मजात हृदय रोग है। आरबीएसके (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) के डीईआईसी के मैनेजर मनु तेवतिया ने बताया कि बीमारी की जांच के बाद उन्होंने बालक के परिजनों से काउंसलिंग कर आपरेशन कराने को तैयार किया।
विज्ञापन

मनु तेवतिया ने बताया कि बालक के जन्मजात हृदय रोग के ऑपरेशन में डेढ़ लाख से लेकर तीन लाख रुपये का खर्च आता है। मासूम अभिनय को जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ में भर्ती कराया। वहां उसकी शनिवार को ओपन हार्ट सर्जरी कराई गई। ऑपरेशन के बाद बालक पूरी तरह से स्वस्थ है। बालक का आपरेशन सफल होने के बाद उसके माता-पिता में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरबीएसके के तहत 20 से अधिक गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों के निशुल्क ऑपरेशन कराए जाते हैं। इसी कार्यक्रम के तहत अभिनय में बीमारी की पहचान की गई और उसका ऑपरेशन कराया गया है। बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है।
डा. अजय सक्सेना, सीएमओ, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed