{"_id":"62f170ee07db1373264dfb7f","slug":"one-year-old-boy-who-fell-in-bucket-dies-due-to-drowning-sambhal-news-mbd4372791184","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल्टी में गिरे एक साल के बालक की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल्टी में गिरे एक साल के बालक की डूबने से मौत
विज्ञापन
मोहल्ला देहली दरवाजा निवासी इंजीनियर के एक वर्षीय बेटे की खेलते समय बाल्टी में गिरकर डूबने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक मासूम के दादा साजिद सैफी बसपा के मुरादाबाद मंडल के पूर्व कोआर्डिनेटर हैं।
संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देहली दरवाजा निवासी इंजीनियर इमरान ने बताया कि एक वर्षीय बेटा जैन इमाम सोमवार को सुबह 9.25 बजे बेडरूम में खेल रहा था। उनकी पत्नी किसी काम में लग गईं तो बेटा घुटनों के बल खेलते हुए बाथरूम में पहुंच गया। बाथरूम में आधे से भी कम पानी से भरी बाल्टी रखी थी। हो सकता है कि बेटा बाल्टी पकड़कर खड़ा होकर सिर के बल बाल्टी में गिर गया। नाक और मुंह के जरिए पानी शरीर में चला गया। पांच मिनट के बाद जब जैन इमाम की खोजबीन की गई। वह बाल्टी में गिरा मिला। आननफानन बच्चे को निजी अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इमरान के मुताबिक उनकी शादी दो वर्ष पहले हुई है। जैन इमाम इकलौता बेटा था। उसकी मां जैनब का रो-रोकर बुरा हाल है।
कभी बाल्टी भरी नहीं छोड़ते थे
बालक के दादा बसपा के मुरादाबाद मंडल के पूर्व कोआर्डिनेटर साजिद सैफी ने बताया कि पोते के कारण ही बाथरूम में कभी बाल्टी भरी नहीं छोड़ते थे। किसी ने हाथ धोएं होंगे या कुछ अन्य काम किया होगा इसलिए थोड़ा-सा पानी भरा रह गया था। इससे ही उसकी जान चली गई।