फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   One year of Inter students may be spoiled due to the negligence of the school

पहले कोरोना, अब विद्यालय की लापरवाही से छात्रों का भविष्य अधर में

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
One year of Inter students may be spoiled due to the negligence of the school
चंदौसी। आरएस इंटर कॉलेज प्रकरण को लेकर डीआईओएस विद्यालय पहुंचे और इंटर के प्रमोटेड छात्र-छात्राओं से वार्ता की। उन्होंने अंक सुधार और एक साल खराब होने से बचने के लिए छात्रों से फार्म भरकर परीक्षा देने की बात कही। छात्रों को हर तरह से बार बार फार्म भरकर परीक्षा देने के लिए समझाते रहे। उन्हें समझाया कि परीक्षा नहीं दी, तो उनका एक साल खराब हो सकता है। छात्र असमंजस में है कि परीक्षा दें या न दें। विद्यालय की लापरवाही का खामियां छात्रों को भुगतना पड़ा रहा है।
विज्ञापन

शहर के आरएस इंटर कॉलेज के इंटर के प्रमोट हुए छात्रों की अंकतालिका में अंक दर्ज नहीं हैं। इसको लेकर छात्रों ने बुधवार को हंगामा किया। एसडीएम व डीआईओएस ने जांच कराने का आश्वासन दिया था। इस आश्वासन के बीच भी छात्रों के भविष्य पर संकट आ गया है। गुरुवार को डीआईओएस मनोज कुमार आर्य आरएस इंटर कॉलेज पहुंचे और इंटर के प्रमोटेड छात्र-छात्राओं से वार्ता की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अंक सुधार के लिए परीक्षा देने के लिए आवेदन की अतिथि 27 अगस्त है। जबकि अंक तालिका में सुधार में भी 20 दिन का समय लग सकता है। अगर बच्चों ने अंक सुधार परीक्षा के फार्म नहीं भरे व अंक तालिका में सुधार नहीं हुआ, तो उनका एक साल खराब हो सकता है। अगर बच्चों की परीक्षा देने का फार्म भर देते हैं, इसके बाद उनकी अंक तालिका में सुधार हो जाता है, तो विद्यार्थियों को परीक्षा देना जरूरी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने हर तरह से छात्र-छात्राओं को समझाया कि परीक्षा सुधार फार्म भर दें। वह विद्यार्थियों के पाले में गेंद डालकर चले गए। अब विद्यार्थी यह तय नहीं पा रहे हैं कि वह क्या करें। कुछ छात्र-छात्राओं ने बताया कि विद्यालय प्रबंधतंत्र ने उनका एक वर्ष खराब कर दिया है। अगर वह परीक्षा सुधार फार्म नहीं भरेंगे, तो प्रमोट वाली अंक तालिका पर स्नातक में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसलिए अंक सुधार परीक्षा का फार्म भरना जरूरी है।

आवेदन पत्र आज कार्यालय में जमा करें विद्यार्थी
आरएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। इसमें प्रधानाचार्य प्रवीन कुमार ने कहा कि जिन छात्र-छात्राओं की अंक तालिका में उन्हें प्रमोट दिखाया गया है, वह विद्यार्थी अपने अंकों को सुधारने के लिए बोर्ड द्वारा पुन: आयोजित की गई परीक्षा में सम्मलित होकर अपने अंक सुधार सकते हैं। जिसका आवेदन 27 तक पूर्ण करके विद्यालय के कार्यालय में जमा करा दें। निर्धारित तिथि के उपरांत कोई भी आवेदन पत्र जमा नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed