फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   one villager dies in road accident

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मिस्त्री की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
one villager dies in road accident
बहजोई। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मिस्त्री की मौत हो गई, जबकि उसका फुफेरा भाई घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और हादसे की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसा गांव पाठकपुर के निकट हुआ।
विज्ञापन

रविवार को करीब पौने चार बजे गांव पाठकपुर-नाधा मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार युवक सड़क पर गिर गए और गंभीर रुप से घायल हो गए। आनन-फानन घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां एक घायल मोहम्मद कैफ पुत्र मोहम्मद हनीफ (18) निवासी गांव पाठकपुर को चिकित्साधिकारी ने मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके फुफेरे भाई मोहम्मद आदिल पुत्र मोहम्मद यामीन निवासी गांव नाधौस को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। परिजन उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले गए। मृतक के पिता मोहम्मद हनीफ ने बताया कि उसका बेटा कैफ बाइक मिस्त्री का काम करता था। वह अपने फुफेरे भाई आदिल के साथ बाइक पर सवार होकर पेट्रोल भरवाने की बात कहकर घर से निकला था। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed