{"_id":"5f53e7418ebc3e6156362065","slug":"one-victem-of-murder-arrest-in-encounter-chandausi-news-mbd361635326","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद व्यापारी कांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद व्यापारी कांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। खाद व्यापारी रामौतार शर्मा की हत्या के बाद लूट के मामले का मुख्य साजिशकर्ता 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश जितेंद्र करेली रोड पर मिलक मढ़ैय्या के पास पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया है। इस दौरान बाइक पर सवार दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया। वारदात के समय दोनों ओर की फायरिंग में गोली लगने से बदमाश और एक सिपाही घायल हुए हैं। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। एसपी यमुना प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।
शनिवार की सुबह चंदौसी इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह पुलिस बल के साथ गश्त पर निकले थे। सुबह करीब सात बजे मिलक की मढै़य्या से करेली मार्ग पर जाते समय सामने से बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। रुकने का इशारा करने पर आरोपी बदमाश ने फायर झोंक दिया और भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाएं पैर में घुटने के ऊपर गोली लगी है, साथ ही बदमाश की गोली से सिपाही मोहित कुमार भी जख्मी हुए हैं। उनके दाएं हाथ में कोहनी से नीचे गोली लगी है।
इस दौरान दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया। घायल सिपाही और बदमाश को सीएचसी में भर्ती कराया है। आरोपी बदमाश की पहचान जितेंद्र यादव निवासी गांव बेरनी थाना कुढ़फतेहगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने फरार हुए बदमाश का नाम नीरज यादव निवासी जिला बदायूं बताया है। पकड़े गए बदमाश जितेंद्र ने चार अन्य बदमाशों के साथ मिलकर गणेश कॉलोनी के खाद व्यापारी रामौतार शर्मा के साथ लूट की साजिश रची थी। पुलिस टीम में इंस्पेक्टर धर्मपाल, एसएसआई सुनील कुमार, कांस्टेबल मोहित कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
पकड़े गए इनामी बदमाश ने की थी खुदकुशी की कोशिश
चंदौसी। मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश जितेंद्र खाद व्यापारी रामौतार शर्मा की हत्या कर लूट की वारदात का मुख्य साजिशकर्ता था। पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी जितेंद्र ने तीन अगस्त को रक्षाबंधन के दिन गांव बेरनी के जंगल में जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी का प्रयास किया था। परिजनों ने उसे बिलारी सीएचसी में भर्ती कराया था, वहां से मुरादाबाद रेफर कर दिया था। ठीक होने के बाद से आरोपी बदमाश फरार चल रहा था।
वारदात में शामिल तीन बदमाश पकड़े गए, एक ने की खुदकुशी
चंदौसी। खाद व्यापारी रामौतार शर्मा को बदमाशों ने 30 जुलाई को गोली मारकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। दो अगस्त को पुलिस ने मुठभेड़ में बदायूं के बदमाश संतोष मौर्य और महेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर किया था। पुलिस ने वारदात का खुलासा किया तथा लूटा गया सामान भी बरामद किया था। लूट में शामिल बदायूं के बदमाश संतोष मौर्य, महेंद्र सिंह, नीरज यादव, भूप सिंह और थाना कुढ़ फतेहगढ़ के गांव बेरनी निवासी जितेंद्र यादव के नाम सामने आए थे। इस मामले में आठ अगस्त को तीसरे बदमाश भूप सिंह ने अपनी ससुराल थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव बावेपुर में पत्नी को गोली मारकर घायल कर दिया और खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। चौथे बदमाश जितेंद्र को पुलिस शनिवार को मुठभेड़ में पकड़ चुकी है। पांचवां बदमाश नीरज मौके से फरार हो गया।
चंदौसी पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में खाद व्यापारी हत्याकांड आरोपी बदमाश जितेंद्र गिरफ्तार हुआ है। दूसरा बदमाश नीरज मौके से फरार हो गया। दोनों पक्षों की जवाबी कार्रवाई में सिपाही मोहित कुमार और बदमाश जितेंद्र को गोली लगी है। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। फरार बदमाश को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
यमुना प्रसाद, एसपी