{"_id":"6148dcde8ebc3ecf7c1f660f","slug":"one-thousand-constables-four-company-pacs-will-be-deployed-in-cm-s-security-chandausi-news-mbd40338079","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की सुरक्षा में एक हजार कांस्टेबल, चार कंपनी पीएसी रहेगी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम की सुरक्षा में एक हजार कांस्टेबल, चार कंपनी पीएसी रहेगी तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में सुरक्षा का कड़ा रहेगा। एक हजार कांस्टेबल, चार कंपनी पीएसी का घेरा रहेगा। चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। साथ ही भाकियू के विरोध को देखते हुए प्रशासन के होश उड़े हुए हैं। भाकियू पदाधिकारियों पर प्रशासन नजर बनाए हुए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के दौरान भारी संख्या में भीड़ रहने का अनुमान हैं। वही भाकियू ने भी काले झंड़े दिखाकर विरोध जताने का एलान कर दिया है। विरोध का एलान करने के बाद प्रशासन ने सभा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं। सभा स्थल व आसपास मुख्य मार्गो पर एक हजार कांस्टेबल, चार कंपनी पीएचसी, 50 इंस्पेक्टर, 25 सीओ की ड्यूटी लगाई गई है। सभी की ड्यूटी भी निर्धारित कर दी गई। खास तौर से हैलीपैड से सभा स्थल तक जाने वाले मार्ग पर विशेष नजर रहेगी।
भाकियू पदाधिकारी कार्यकर्ता के रूप में सभास्थल तक न पहुंच जाए, इसके लिए पुलिस को सतर्क किया गया है। किसी को भी काले कपड़े पहनकर सभा स्थल की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। खुफिया विभाग भी अलर्ट हैं।