फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   One-third reserved for woman panchayat member of district panchayat, candidate less

जिला पंचायत सदस्य पद की महिला सीट एक तिहाई आरक्षित, प्रत्याशी कम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
One-third reserved for woman panchayat member of district panchayat, candidate less
चंदौसी। संभल जनपद में जिला पंचायत सदस्य महिलाओं के लिए एक तिहाई सीट आरक्षित है। अनुसूचित जाति व पिछड़ी वर्ग महिलाओं की सीटों पर नजर डालें तो प्रत्याशियों की संख्या बहुत कम हैं। सामान्य वर्ग सीटों पर महिलाएं चुनावी ताल ठोंकने में आगे रहीं तो वहीं अनुसूचित जाति व पिछड़ी महिला सीटों पर प्रत्याशियों की संख्या बहुत कम रही है।
विज्ञापन

संभल जनपद में जिला पंचायत सदस्य के 35 वार्ड हैं। इन वार्डों में कुल 485 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
35 वार्डों में से 12 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इनमें महिला प्रत्याशियों की संख्या 155 हैं, जो कुल प्रत्याशियों के एक तिहाई आंकड़े से कुछ कम है। जिले भर के जिला पंचायत सदस्य वार्ड में पुरुष और सामान्य महिला वर्ग की सीटों पर नजर डालें तो प्रत्याशियों की भरमार है।
विज्ञापन

सामान्य वर्ग की महिलाएं पुरुषों के साथ ताल ठोकतीं दिखाई दे रही हैं। वहीं पिछड़ी वर्ग महिला, अनुसूचित वर्ग की महिलाएं चुनाव लड़ने में काफी पीछे हैं। इन सीटों पर महिला प्रत्याशियों ने कम रूचि दिखाई है। इन सीटों पर प्रत्याशियों का औसत सात से आठ के बीच आ रहा है। वहीं अन्य सीटों पर प्रत्याशियों की भरमार है। आरक्षित सीट होने के बावजूद महिला प्रत्याशियों की संख्या कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed