फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   one student dies in accident and three injured

ट्यूशन पढ़ने जा रहे छात्रों की बाइक को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
one student dies in accident and three injured
संभल। संभल कोतवाली क्षेत्र के संभल-चंदौसी मार्ग स्थित सैफखां सराय में बेकाबू कार ने ट्यूशन पढ़ने जा रहे बाइक सवार किशारों को टक्कर मार दी। इसमें गांव बिछौली निवासी एक किशोर की मौत हो गई। जबकि तीन किशोर घायल हो गए। यह चारों किशोर एक बाइक से ही ट्यूशन पढ़ने जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह सात बजे करीब संभल-चंदौसी मार्ग स्थित सैफखां सराय में बेकाबू स्कॉर्पियो कार की टक्कर से गांव बिछौली निवासी आदिल (16) पुत्र इदरीस की मौत हो गई। जबकि गांव निवासी फैजान, शहजाद और अजीम घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब यह चारों किशोर एक बाइक पर सवार होकर नूरियो सराय ट्यूशन पढ़ने जा रहे थे। जैसे ही सैफखां सराय पहुंचे तो संभल की ओर से आई बेकाबू स्कॉर्पियो कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसा देख मौके पर जमा हुए लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। आदिल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पीड़ित परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा गांव निवासी तीन अन्य किशारों के साथ ट्यूशन पढ़ने जा रहा था। सैफखां सराय के नजदीक स्कॉर्पियो कार ने टक्कर मार दी। इसमें उनके बेटे की मौत हो गई। बताया कि किशोर अपने तीन भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था। इस वर्ष हाईस्कूल का छात्र था। मां का रोरो कर बुरा हाल है। वहीं दूसरी ओर चालक कार छोड़कर भाग गया है। कार पुलिस ने कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं विकास सक्सेना, प्रभारी निरीक्षक, संभल कोतवाली ने बताया कि किशोर की मौत हो गई है। पीड़ित परिवार की ओर से कोई तहरीर मिली नहीं है। चालक भाग गया है और कार पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed