फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   One person killed, three injured in head-on collision between two bikes

Sambhal News: दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत, तीन लोग घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
One person killed, three injured in head-on collision between two bikes
सौंधन। कैलादेवी थाना क्षेत्र के सौंधन-आदमपुर मार्ग पर गांव सौंधन के नजदीक मंगलवार की शाम छह बजे करीब दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। इसमें अमरोहा जिले के थाना आदमपुर अंतर्गत गांव बहादरपुर मिश्र निवासी महीपाल सिंह 38 पुत्र श्रीगोपाल सिंह की मौत हो गई। जबकि मृतक के गांव निवासी जसवीर और ज्ञानचंद्र घायल हुए हैं।
विज्ञापन

वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक की भी हालत गंभीर बनी हुई है। जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। मृतक के भाई ज्ञान सिंह ने बताया कि उनका भाई गांव अमावती में किसी ग्रामीण के मकान में राजमिस्त्री का काम कर रहा था। साथ में गांव निवासी जसवीर और ज्ञानचंद्र भी मजदूरी कर रहे थे। घर लौटते समय हादसा हो गया।
विज्ञापन

इसमें महीपाल सिंह की मौत हो गई। बताया कि मृतक की पत्नी गीता के अलावा चार बच्चे हैं। मेहनत मजदूरी कर ही परिवार का पालन पोषण कर रहा था। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed