{"_id":"607f22488ebc3ea1d903df83","slug":"one-person-dies-in-road-accident-in-sambhal-sambhal-news-mbd3869419107","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे सवारी का इंतेजार कर रहे युवक को ईको कार ने रौंदा, दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे सवारी का इंतेजार कर रहे युवक को ईको कार ने रौंदा, दर्दनाक मौत
विज्ञापन
संभल। संभल-हसनपुर मार्ग स्थित गांव देहपा में सड़क किनारे खड़े युवक को बेकाबू कार ने रौंद दिया। इसमें युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिजनों को सूचना दी। परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं दूसरी ओर आरोपी कार चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है और कार कब्जे में कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
सोमवार दोपहर करीब दो बजे नखासा थाना क्षेत्र के गांव मांडली समसपुर निवासी मोनू (20) सीताराम को बेकाबू कार ने रौंद दिया। इसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक अपने गांव निवासी साथी सुनील के साथ गांव सिंहपुरसानी जाने के लिए गांव देहपा में सवारी का इंतजार कर रहा था।
इसी दौरान संभल की ओर से आई कार ने रौंद दिया। पीड़ित परिजनों ने बताया कि मोनू पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नखासा थाना इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चालक की तलाश की जा रही है।