{"_id":"60355e7b8ebc3ee9187e3a79","slug":"one-person-dies-in-road-accident-in-sambhal-chandausi-news-mbd380720633","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत दूसरा गंभीर
विज्ञापन
चंदौसी/बनियाठेर। मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव भुलाबई में बाइक सवारों को बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि दूसरे युवक का उपचार चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सोमवार की रात करीब 12.30 बजे गांव भुलाबई में बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इसमें गांव बनियाखेड़ा निवासी अनादिल 19 पुत्र आस मोहम्मद व केसर पुत्र मुन्नन घायल हो गए। गश्त कर रही पुलिस ने हादसे में घायल बाइक सवारों को देखा तो आनन फानन चंदौसी अस्पताल ले गए जहां अनादिल को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जबकि केसर को रेफर कर दिया गया।
हादसा उस समय हुआ जब यह दोनों युवक कुढ़फतेगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कोकावास नवादा से एक सबमर्सिबल पंप का बोरिंग कर घर लौट रहे थे। जैसे ही मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर स्थित गांव भुलाबई पहुंचे तो पीछे से आए बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी और चालक ट्रक लेकर भाग गया। पीड़ित परिजनों ने बताया कि युवक मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। बताया कि युवक अपने चार भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था। मां सितारा का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। राकेश कुमार, कार्यवाहक थानाध्यक्ष, बनियाठेर