{"_id":"60e740168ebc3ebb6613a739","slug":"one-person-dies-in-road-accident-chandausi-news-mbd3950226112","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदारी में घूमने आए युवक की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तेदारी में घूमने आए युवक की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत
विज्ञापन
जुनावई। गांव जलालपुर में खेत पर जाते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से रिश्तेदारी में आए युवक की मौत हो गई। दूसरे युवक को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
गुन्नौर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव रामनिवास के घर बदायूूं के बिसौली निवासी रिश्तेदार मोहर सिंह आया हुआ था। रामनिवास का बेटा हरिश्चंद व मोहर सिंह दोनों ट्रैक्टर पर बैठकर खेत पर जा रहे थे। मोहर सिंह हरिश्चंद का रिश्ते का बहनोई लगता था।
गांव से बाहर निकलने के बाद ट्रैक्टर खंदी में जाकर पलट गया। दोनों युवक ट्रैक्टर के स्टेरिंग के नीचे दब गए। रोड किनारे बैठे लोगों ने दौड़कर दोनों लोगों को ट्रैक्टर के नीचे से खींचकर बाहर निकाला। तुरंत ही दोनों घायलों को उपचार के लिए बबराला के निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। वहां से उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया। रास्ते में जाते समय मोहर सिंह की मौत हो गई। घायल हरिश्चंद्र का छर्रा अलीगढ़ में एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। मणिकावली चौकी प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि मृतक मोहर सिंह जलालपुर के रहने वाले रामनिवास की बहन के दामाद थे। वह रिश्तेदारी में घूमने आए थे। दुर्घटना में उनकी मौत हो गई है।