फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   one person dies due to curent

हाईटेंशन लाइन से लगे करंट से निजी लाइनमैन की मौत, फीडर के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
one person dies due to curent
असमोली/ संभल। हाईटेंशन लाइन में फाल्ट सुधार करते समय निजी लाइनमैन को करंट लग गया। जिसमें लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास मौजूद ग्रामीण आनन फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। रविवार की रात सात बजे करीब असमोली थाना क्षेत्र के गांव शेखपुरी खालसा निवासी निजी लाइनमैन लल्तू (30) पुत्र प्रकाश सिंह की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा उस समय हुआ जब लाइनमैन सैदपुर गंगू फीडर से गांव नंदपुर बीटा को जाने वाली हाईटेंशन लाइन में मरम्मत का काम करने के लिए चढ़ा था। परिजनों का कहना है कि लल्तू ने फीडर से शटडाउन लिया था लेकिन अचानक बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई। इससे करंट लगा और मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फीडर पर तैनात कर्मचारियों पर लाइनमैन के परिजनों ने लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पत्नी सरोज देवी का रोरो कर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे दो वर्षीय मासूम बेटे को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed