फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   One killed by corona infection, 151 new infected found

कोरोना से एक युवक की मौत, 151 संक्रमित मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
One killed by corona infection, 151 new infected found
संभल। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हर दिन अब 100 से पार मरीज मिल रहे हैं। कई लोगों की जानें भी जा रही हैं। बुधवार को 151 संक्रमित मरीज मिलें हैं और सरायतरीन निवासी एक युवक की एलटू अस्पताल में मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने संक्रमित मरीजों के संपर्क में रहे लोगों की जानकारी जुटाई है। जिससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1206 है। जिसमें 120 मरीज स्वस्थ्य होकर लौट आए हैं। कुल मरीजों की संख्या जिले में 4694 हो गई है। इसमें 3513 मरीज ठीक हो गए हैं। जबकि 77 लोगों की जान गई है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान 32 लोगों की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी डा. मनोज चौधरी ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर में स्वस्थ्य होने वालों की संख्या 120 पहली बार रही है। इसी दर से मरीज ठीक हुए तो संक्रमण से निजात पाई जा सकती है। लोगों को जागरूक बनने और जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। मास्क लगाएं और सामाजिक दूरी का पालन करें। कोरोना से बचाव की गाइडलाइन का पालन करने से जल्द मात दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed