फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   One gate is closed, the other is jammed... this is a daily routine

Sambhal News: एक फाटक बंद, दूसरे पर जाम...यह है रोज का काम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
One gate is closed, the other is jammed... this is a daily routine
चंदौसी। शहर में चल रहे विकास कार्यों के चलते व्यवस्थाएं पटरी से उतर गई हैं। मंडी समिति फाटक पर आरओबी निर्माण चल रहा है तो वहीं कब्रिस्तान के नजदीक फाटक पर सड़क चौड़ीकरण से जाम लग रहा है। चारपहिया वाहनों का आवागमन बंद है। रोडवेज बसें बदायूं चुंगी पर रोकी जा रही हैं। अलीगढ़ जाने वाली बसें नए बाईपास से होकर गुजर रही हैं। ऐसे में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को करीब तीन किलोमीटर तक की दौड़ लगानी पड़ती है। रात के समय नया बाईपास पर उतरने वाले यात्रियों को शहर में आने के लिए सवारी गाड़ी भी नहीं मिलती।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि पिछले एक साल से मंडी समिति रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य के चलते रास्ता पूरी तरह से बंद है। वहीं कब्रिस्तान फाटक के नजदीक सड़क का चौड़ीकरण कार्य किए जाने से यहां दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। मुरादाबाद और बदायूं डिपो की बसें बदायूं चुंगी पर रोकी जा रही हैं। जबकि अलीगढ़ की बसें नया बाईपास से होकर गुजर जाती हैं। नया बाईपास की शहर से दूरी करीब तीन किलोमीटर है। जिससे वहां तक जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इक्का दुक्का बस ही सीओ तिराहे से होकर रोडवेज बस स्टैंड पर आ रही हैं।
विज्ञापन

.......................

अलीगढ़ जाने वाली तीन रोडवेज बसें चंदौसी रोडवेज स्टैंड से गुजर रही है। बाकी बसें जो न्यू बाईपास से गुजर रही है। ऐसे में यात्रियों का ध्यान रखते हुए उनकी समस्याओं को उच्चाधिकारियों के सामने रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजू यादव, प्रभारी चंदौसी रोडवेज स्टैंड
...........



ट्रेनों में काफी भीड़ चल रही है। ऐसे में अगर रोडवेज से अलीगढ़ आना- जाना पड़े, तो तीन किलोमीटर दूर बहजोई रोड स्थित न्यू बाइपास के टी प्वाइंट पर जाना पड़ रहा है। परिवहन विभाग को अलीगढ़ जाने वाली सभी बसें रोडवेज स्टैंड से गुजारनी चाहिए।
दीपक वार्ष्णेय, चंदौसी
..............
मुरादाबाद से रात दस बजे के बाद चंदौसी के लिए कोई सीधे बस नहीं है। सिर्फ अलीगढ़ जाने वाली बसें ही मिलती है। पहले ये बस मंडी रेलवे फाटक पर चंदौसी की सवारियों को उतार देती थी। लेकिन अब न्यू बाइपास पर सवारियों को उतार रही है। रात के समय रिक्शा तक नहीं मिलते, इतनी दूर से शहर में पैदल आना पड़ता है।

डॉ. वीरपाल राणा, चंदौसी
.........
न्यू बाइपास तक के लिए बहुत कम रिक्शे मिलते हैं। रात के समय सबसे ज्यादा परेशानी होती है। इन दिनों अलीगढ़ जाना किसी मुसीबत से कम नहीं है।
.लक्ष्मी शर्मा, चंदौसी
..........
पहले अलीगढ़ जाने वाली रोडवेज बसें मंडी रेलवे फाटक से मिल जाती थी। अब वहीं तीन किलोमीटर दूर जाकर अलीगढ़ के लिए रोडवेज बसें मिल रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए अलीगढ़ जाने वाली बसों को शहर के अंदर से गुजारा जाए।
राकेश कुमार, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed